{"_id":"6071aa108ebc3e593b403046","slug":"a-young-man-married-to-a-teenager-arrested-in-doon-gopeshwar-news-drn376139678","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी से शादी करने वाला युवक दून से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी से शादी करने वाला युवक दून से गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशोरी से शादी करने वाले देहरादून निवासी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम ने शुक्रवार को देहरादून पहुंचकर 24 घंटे में आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया और पोखरी ले आई। उससे पूछताछ की जा रही है।
आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक किशोरी की शादी देहरादून के युवक से करा दी गई थी। छह अप्रैल को मामला तब सामने आया जब विद्यालय के शिक्षक उपेंद्र सती ने इसको सोशल मीडिया पर डाला और यह वायरल हो गया। शिक्षक की तहरीर पर राजस्व पुलिस ने किशोरी से शादी करने वाले युवक, किशोरी के पिता सहित कुछ अज्ञात के खिलाफ पोक्सो एक्ट, बाल विवाह अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। डीएम के आदेश पर मामला रेगुलर पुलिस को सौंपा गया। एसपी चमोली यशवंत चौहान ने नंदप्रयाग चौकी प्रभारी पूजा मेहरा को जांच सौंपी है। पोखरी थानाध्यक्ष मनोहर भंडारी के नेतृत्व में शुक्रवार को आरोपी को पकड़ने के लिए टीम देहरादून रवाना हुई और आरोपी गोपाल राम निवासी भगत सिंह कालोनी थाना रायपुर देहरादून को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पुलिस पोखरी थाने में ले आई है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जा रहा है। थानाध्यक्ष मनोहर भंडारी ने बताया कि जल्द मामले में अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी की जाएगी।