फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   A traveler was injured after slipping on the Rudranath footpath

Chamoli News: रुद्रनाथ पैदल मार्ग पर पैर फिसलने से यात्री घायल

Tue, 22 Jul 2025 07:34 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Tue, 22 Jul 2025 07:34 PM IST
विज्ञापन
A traveler was injured after slipping on the Rudranath footpath
फोटो
विज्ञापन

वन विभाग और ग्रामीणों ने डंडी के सहारे सड़क तक पहुंचाया
दिल्ली के पटेलनगर के चार युवकों का दल आया था रुद्रनाथ यात्रा पर

संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। रुद्रनाथ पैदल मार्ग पर पैर फिसलने से एक यात्री बुरी तरह चोटिल हो गया। उसे वन विभाग और ग्रामीणों ने डंडी के सहारे सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद जिला अस्पताल गोपेश्वर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे श्रीनगर बेस अस्पताल रेफर कर दिया गया।

दिल्ली के पटेलनगर के चार युवकों का दल रुद्रनाथ की यात्रा पर आया था। सोमवार को उन्होंने ग्वाड़ गांव से रुद्रनाथ की यात्रा शुरू की। करीब चार किमी ऊपर चढ़ने के बाद कैलुड़ी तोक के पास अचानक पंकज पुत्र लाल बहादुर का पैर फिसल गया और गिरकर चोटिल हो गया। पैर में गंभीर चोट होने के चलते वह आगे नहीं बढ़ पाया। साथियों की सूचना पर वन बीट अधिकारी चंद्रमोहन सिंह के नेतृत्व में वन विभाग की टीम और ग्वाड़ गांव के लोग मौके पर पहुंचे। घायल को डंडी के सहारे सड़क तक लाया गया। वहां से वन विभाग के वाहन से उसे देर रात जिला अस्पताल भेजा गया। जांच में पता चला कि उसके पैर में फ्रेक्चर है। प्राथमिक उपचार के बाद युवक को बेस अस्पताल श्रीनगर के लिए रेफर कर दिया गया। युवक को रेस्क्यू करने वालों में आलोक नेगी, संजय सिंह , नीरज सिंह, अतुल सिंह सहित कई गांव के लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed