फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   A strong opposition is necessary for democracy: Harish Rawat

लोकतंत्र के लिए मजबूत विपक्ष होना जरूरी : हरीश रावत

Wed, 11 Jun 2025 07:22 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 11 Jun 2025 07:22 PM IST
विज्ञापन
A strong opposition is necessary for democracy: Harish Rawat
फोटो
विज्ञापन

थराली/नारायणबगड़। नगर पंचायत थराली सभागार में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सीएम हरीश रावत ने नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष सुनीता रावत समेत वार्ड सदस्यों एवं पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मजबूत विपक्ष होना आवश्यक है ताकि जनता की आवाज को उठाया जा सके।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार में महिलाओं पर अत्याचार, बेरोजगारों पर अत्याचार हो रहा है। भ्रष्टाचार शिष्टाचार बन गया है और देश तथा प्रदेश में झूठ, लूट और फूट की राजनीति चल रही है जो लोकतंत्र के लिए घातक है। कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष विनोद रावत, नगर पंचायत अध्यक्ष सुनीता रावत, संदीप रावत, ब्लॉक अध्यक्ष देवाल सुरेंद्र राम आर्य, दीपा पटवाल, कौशल्या रावत, विनोद रावत आदि मौजूद रहे। वहीं पूर्व सीएम हरीश रावत पार्टी के कार्यकर्ता संदीप पटवाल के शादी समारोह में शामिल होने के लिए नारायणबगड़ पहुंचे। समारोह में अल्मोड़ा के पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, उनके पुत्र आनंद रावत, रुद्रप्रयाग के पूर्व पालिका अध्यक्ष देवेंद्र झिक्वांण आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed