फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   A record number of over 60,000 pilgrims arrived at Adi Badri Dham.

Chamoli News: आदिबदरी धाम में रिकॉर्ड 60 हजार से अधिक तीर्थयात्री पहुंचे

Thu, 29 Oct 2026 04:59 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 04:59 PM IST
विज्ञापन
A record number of over 60,000 pilgrims arrived at Adi Badri Dham.
आदिबदरी। आदिबदरी धाम में इस वर्ष रिकॉर्ड संख्या में तीर्थयात्री पहुंचे हैं। दशहरे के बाद से यहां आने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। मंदिर समिति के महासचिव हिमेन्द्र कुंवर ने बताया कि इस वर्ष अब तक 60 हजार से अधिक तीर्थयात्रियों ने आदिबदरी नाथ जी के दर्शन किए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि दशहरे के बाद से तीर्थयात्रियों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। बुधवार और बृहस्पतिवार को करीब 500 तीर्थयात्रियों ने आदिबदरी के दर्शन किए। इनमें दो दर्जन से अधिक विदेशी श्रद्धालु भी शामिल थे। ये स्कॉटलैंड, ऑस्ट्रेलिया, कजाकिस्तान और जर्मनी से आए थे। हालांकि, हर बार की तरह इस बार भी दक्षिण भारत के तीर्थयात्रियों की संख्या सबसे अधिक रही। दिल्ली, मेरठ और हरिद्वार से यात्रा एजेंसियों की बसें रोजाना यात्रियों को लेकर पहुंच रही हैं।
विज्ञापन



डिम्मर में संस्कृत भाषा के उत्थान पर गोष्ठी आयोजित
कर्णप्रयाग। ब्लॉक के संस्कृत ग्राम डिम्मर में देव वाणी संस्कृत भाषा के उत्थान के लिए एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। प्रदेश सरकार में दायित्वधारी रमेश गड़िया ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। गड़िया ने कहा कि संस्कृत भारत की राष्ट्रीय चेतना और संस्कारों का प्राण है। उन्होंने बताया कि डिम्मर के ग्रामीण पौराणिक काल से संस्कृत के उत्थान में कार्य कर रहे हैं। उत्तराखंड संस्कृत संस्थान हरिद्वार के उपाध्यक्ष नवीन चंद्र पंत ने डिम्मर के प्रयासों को अनुकरणीय बताया। संस्थान के शोध अधिकारी हरीश गुरूरानी ने कहा कि आदर्श संस्कृत ग्रामों का वातावरण संस्कृत को दैनिक जीवन की बोली भाषा बना सकता है। कार्यक्रम में महिलाओं ने संस्कृत में स्वागत गीत और स्वाति वाचन प्रस्तुत किया। इस मौके पर संस्कृत प्रशिक्षक दुर्गेश सती, नरेश खंडूड़ी सहित कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed