फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Uttarakhand news: CM Dhami announced, a grand temple of Sita Mata will be built in Baragaon

सितूण मेला: सीएम धामी ने की घोषणा, बड़ागांव में बनेगा सीता माता का भव्य मंदिर

Thu, 11 Aug 2022 12:28 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Thu, 11 Aug 2022 12:28 AM IST
सार

जनकल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए सीएम ने कहा कि सरकार ने गरीब कल्याण योजना के माध्यम से 80 करोड़ गरीब परिवारों को भोजन सुनिश्चित करवाया। प्रदेश के 9 लाख किसानों को किसान सम्मान निधि मिली है।

विज्ञापन
Uttarakhand news: CM Dhami announced, a grand temple of Sita Mata will be built in Baragaon
मोली से लगे चीन सीमा क्षेत्र मलारी में तिरंगे को सलामी देते सीएम पुष्कर सिंह धामी। - फोटो : GOPESHWAR

विस्तार

बड़ागांव में आयोजित सितूण मेले (सीता माता महायज्ञ) में बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने बड़ागांव को पर्यटन से जोड़ने और यहां सीता माता के मंदिर को और भव्य बनाने की घोषणा की। सीएम ने इसके लिए धनराशि की स्वीकृति भी दी। कहा कि उत्तराखंड राज्य की श्रेष्ठ राज्यों में गिनती हो हम उस दिशा में काम कर रहे हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री सुबह करीब साढ़े दस बजे बड़ागांव में आयोजित सितूण मेले में पहुंचे। यहां सीता माता मंदिर में महायज्ञ चल रहा है। सीएम इस दौरान महायज्ञ में शामिल हुए और दर्शन कर गांव की सुख समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि अब हर गांव में मोबाइल टावर लगाकर उन्हें संचार सेवा से जोड़ा गया। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए सीएम ने कहा कि सरकार ने गरीब कल्याण योजना के माध्यम से 80 करोड़ गरीब परिवारों को भोजन सुनिश्चित करवाया। प्रदेश के 9 लाख किसानों को किसान सम्मान निधि मिली है। वृद्धावस्था पेंशन अब पति-पत्नी दोनों को मिलेगी। कहा कि बदरीनाथ धाम को दिव्य और भव्य रूप देने के लिए बदरीनाथ मास्टर प्लान का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। प्लान को क्रियान्वित करने के लिए 280 करोड़ की धनराशि जारी कर दी है। उत्तराखंड राज्य की श्रेष्ठ राज्यों में गिनती हो, हम उस दिशा में काम कर रहे हैं। इस दौरान ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का फूल-मालाओं से स्वागत किया। मेले में विधायक अनिल नौटियाल, विधायक थराली भोपाल राम टम्टा, भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर विष्ट, जिलाधिकारी हिमांशु खुराना, एसपी श्वेता चौबे, संयुक्त मजिस्ट्रेट अभिनव शाह सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन


नियुक्तिपत्र जारी करने की मांग
श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के छूटे 14 कर्मचारियों ने उन्हें शीघ्र नियुक्तिपत्र जारी करने की मांग की और ज्ञापन सौंपा। कहा कि गत वर्ष 16 जुलाई को हुई मंदिर समिति की बैठक में उन्हें भी देवस्थानम बोर्ड में समायोजित करने का निर्णय लिया गया था लेकिन सरकार ने चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड को भंग कर दिया और फिर से मंदिर समिति अस्तित्व में आ गई। मगर अभी तक उनका समायोजन नहीं हो पाया है जबकि देवस्थानम बोर्ड के दौरान लिए गए सभी निर्णयों को मंदिर समिति में समाहित कर दिया गया है। कहा गया कि 17 कर्मचारियों में से एक रीना जोशी को इसी वर्ष जनवरी माह में नियुक्ति दी जा चुकी है जबकि दो अन्य कर्मचारी भी पूर्व से ही मंदिर समिति में कार्य कर रहे हैं शेष 14 कर्मचारी नियुक्ति के लिए भटक रहे हैं। उन्होंने शीघ्र मंदिर समिति में नियुक्ति दिलाने की मांग उठाई है। इस मौके पर ममता भट्ट, प्रियांशु आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मलारी में सेना के बीच पहुंचे सीएम
सीमांत गांव मलारी में आयोजित हर घर तिरंगा कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आगामी 25 साल देश का अमृत काल होगा। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश शक्तिशाली और गौरवशाली भारत के रूप में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव जन जन का अभियान बन चुका है। हम सौभाग्यशाली हैं कि इसके साक्षी बन रहे हैं। इस दौरान सीमांत गांवों की महिलाओं ने मुख्यमंत्री को रक्षासूत्र बांधकर उनके दीर्घायु की कामना की। साथ ही उन्हें उन्हें अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न भेंट कर पारंपरिक पौणा नृत्य किया।

सीमांत गांव मलारी में भारतीय सेना, आईटीबीपी (हिमवीर), सीमा सड़क संगठन (शिवालिक) के जवानों और द्वितीय रक्षा पंक्ति के सीमांत गांवों के लोगों ने हर घर तिरंगा कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में सीएम ने स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं और मलारी में इंद्रामणि मंदिर के जीर्णोद्धार, शिवालय मंदिर मार्ग और कागा से गरपक तक सड़क मार्ग के सुधारीकरण का आश्वासन दिया। हर घर तिरंगा कार्यक्रम में सेना के जवानों के अलावा कैलाशपुर, महरगांव, कोषा, द्रोणागिरी, नीती, बांपा, गमशाली, मलारी आदि के लोग शामिल हुए। इस दौरान जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष पुष्कर सिंह राणा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष तारा दत्त थपलियाल, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम सिंह राणा, नवल भट्ट, नीती घाटी नंदादेवी समिति के अध्यक्ष डा. मान सिंह राणा, मलारी के प्रधान मंगल सिंह राणा, एसडीएम कुमकुम जोशी, एपीडी आनंद सिंह सहित सेना के वरिष्ठ अधिकारी व जवान मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed