फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   A budget of more than 8 crores has been released for road construction in Dumak village

Chamoli News: डुमक गांव के सड़क निर्माण के लिए 8 करोड़ से अधिक का बजट जारी

Mon, 05 May 2025 07:03 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 05 May 2025 07:03 PM IST
विज्ञापन
A budget of more than 8 crores has been released for road construction in Dumak village
फोटो
विज्ञापन

चमोली जिले का सबसे दूरस्थ गांव है
पीएमजीएसवाई ने जारी किया टेंडर, जल्द शुरू हो जाएगा निर्माण

संवाद न्यूज एजेंसी

गोपेश्वर। आखिरकार लंबी जद्दोजहद के बाद चमोली जिले का सबसे दूरस्थ गांव डुमक सड़क से जुड़ जाएगा। सरकार ने सड़क निर्माण के लिए 8 करोड़ 87 लाख 47 हजार का बजट जारी किया है जिसको लेकर पीएमजीएसवाई ने टेंडर भी जारी कर दिया है।

सैंजी लग्गा मैकोट-बेमरू-डुमक-कलगोठ (2.48 किमी) सड़क पर कई वर्षों से काम बंद पड़ा है। वर्ष 2010 में शासन से स्वीकृति मिलने के बाद डुमक-कलगोठ सड़क का निर्माण कार्य शुरू हुआ था लेकिन इस क्षेत्र को आपदा की दृष्टि से संवेदनशील बताकर भू-वैज्ञानिकों ने सड़क निर्माण पर आपत्ति लगा दी थी, जिस कारण निर्माण रुक गया। जबकि अन्य जगहों पर निर्माण लगभग हो गया है। मगर सड़क निर्माण न होने से ग्रामीणों को गांव तक पहुंचने के लिए करीब 20 किलोमीटर की पैदल दूरी तय करनी पड़ रही है। डुमक और कलगोठ गांव के बीच सड़क निर्माण के लिए ग्रामीणों ने कई बार आंदोलन भी किया। सड़क संघर्ष समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह भंडारी का कहना है कि चमोली जिलाधिकारी की सकारात्मक पहल पर डुमक गांव को सड़क की मंजूरी मिल गई है। अब गांव तक सड़क पहुंचने की उम्मीद जगी है। पीएमजीएसवाई के ईई मनमोहन बिजल्वाण का कहना है कि ढाई किलोमीटर डुमक-कलगोठ सड़क के निर्माण के लिए 8 करोड़ 87 लाख 47 हजार का बजट जारी किया है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द सड़क निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed