फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   गौचर और जौलजीबी को राजकीय मेलों का दर्जा

गौचर और जौलजीबी को राजकीय मेलों का दर्जा

Sat, 15 Nov 2014 05:30 AM IST
Chamoli
Chamoli Updated Sat, 15 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
गौचर। गौचर और जौलजीबी दो एतिहासिक राज्य स्तरीय मेलों को राजकीय मेलों का दर्जा दिया जाएगा। इन्हें प्रदेश की धरोहर के रूप में विकसित कर आने वाली पीढ़ी के लिए संजोया जाएगा। गौचर और कर्णप्रयाग नगर पंचायत को नगर पालिका और घाट ब्लाक मुख्यालय को नगर पंचायत का दर्जा दिया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने शुक्रवार को 64वें गौचर औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक मेले के उद्घाटन मौके पर यह घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अगले वर्ष जनवरी से 67 करोड़ की वृद्ध पोषण योजना शुरू करने जा रही है। 2015 में ही 25 हजार वृद्धों को तीर्थयात्रा कराने का लक्ष्य रखा गया है। जिन गांवों के युवाओं की खेलकूद में रुचि है, वहां व्यायाम में गेस्ट शिक्षकों की तैनाती की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष मुकेश नेगी और कांग्रेस नगर अध्यक्ष विजय डिमरी ने मेले के लिए 20 लाख की धनराशि देने सहित अन्य मांगें सीएम के सामने रखीं। लोगों ने भी सीएम को ज्ञापन सौंपे। इस अवसर पर थराली के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भीम सिंह बिष्ट और बख्तावर सिंह, विधायक डा. जीतराम, राजेश जुंवाठा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरि सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष मुन्नी देवी, प्रमुख राधा देवी, बबलू भट्ट, राजा चौहान कर्णप्रयाग के नगर अध्यक्ष हरीश सती, महेश खंडूड़ी, ईश्वरी मैखुरी, डीपीसी मेंबर, इंदु पंवार, जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी जोशी, डीएम एसए मुरूगेशन आदि उपस्थित थे। संचालन रमेश सिदोला ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हुईं घोषणाएं
-गौचर और कर्णप्रयाग नगर पंचायत को नगर पालिका बनाया जाएगा।
-घाट ब्लाक मुख्यालय को नगर पंचायत का दर्जा।
-गौचर और जौलजीबी को राजकीय मेले का दर्जा।
-गौचर में होम्योपैथिक हॉस्पिटल।
-गौचर से बमियाली तक सड़क निर्माण।
-सिदोली में स्वास्थ्य उपकेंद्र।
-कर्णप्रयाग महाविद्यालय के क्षतिग्रस्त मार्ग का पुनर्निर्माण।
-हर वर्ष होने वाली लोक जात में सरकारी मदद।
-नंदप्रयाग को तहसील (यदि घाट और जिलासू पर परख न पड़े)।
-कनखुल-किमोली मोटर मार्ग निर्माण।
-पशुपालकों को डेयरी से मिलने वाले दाम में चार रुपये प्रति किलो का बोनस।
-पनाई प्राथमिक विद्यालय के लिए चार कक्षा-कक्ष बनेंगे।

छह मिनट बिना पट्टे के रहे सीएम
गर्दन की चोट की वजह से कॉलर धारण करने वाले सीएम हरीश रावत मेले के दौरान छह मिनट तक बिना कॉलर के रहे। छह मिनट के बाद सीएम ने फिर गले में कॉलर पहन लिया।

मैखुरी ने जन्मदिन पर मांगा तोहफा
मेले के दौरान डिप्टी स्पीकर डा. अनुसूया प्रसाद मैखुरी ने सीएम के सामने यह कहकर मांग रखी कि ‘आज 14 तारीख को 14 बजे मेरा जन्मदिन है और अपने गृहक्षेत्र का 14 बिंदुओं का मांगपत्र आपको दे रहा हूं, मांगें स्वीकृत होती हैं तो यह मेरा जन्मदिन का तोहफा होगा। सीएम ने अधिकांश मांगों को घोषणाओं में तब्दील किया।

पीपीए की वेबसाइट लांच
मेले के दौरान सीएम ने पर्वतीय पत्रकार एसोसिएशन (पीपीए) की वेबसाइट लांच की। इस अवसर पर एसोसिएशन की नवगठित प्रांतीय कार्यकारिणी को शपथ भी दिलाई गई। समारोह में जोध सिंह रावत, दिग्पाल गुर्साइं, एलपी लखेड़ा, महेश जुयाल आदि उपस्थित थे।


गौचर मेले के संस्थापक को माल्यार्पण
मेले से पूर्व सीएम ने गौचर मेले के संस्थापक सदस्य स्व. गोविंद प्रसाद नौटियाल की मूर्ति का माल्यार्पण किया, जबकि पंडित जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलित कर मेले का शुभारंभ किया। इस दौरान जीजीआईसी की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed