फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   92 laborers missing in Rishi Ganga disaster declared dead

ऋषि गंगा की आपदा में लापता 92 मजदूरों को मृत घोषित किया

Thu, 03 Jun 2021 08:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 08:39 PM IST
विज्ञापन
92 laborers missing in Rishi Ganga disaster declared dead
ऋषि गंगा की आपदा में लापता 153 लोगों में से 92 लोगों को जिला प्रशासन ने मृत घोषित कर दिया है। प्रभावित परिवारों को 3 करोड़ 68 लाख रुपये का मुआवजा भी वितरित कर दिया गया है।
विज्ञापन

7 फरवरी को हुई ऋषि गंगा की आपदा में 204 लोग लापता हो गए थे, जिनमें से 83 लोगों के शव और 37 मानव अंग बरामद हुए थे और 121 व्यक्ति अभी भी लापता हैं। अभिहित अधिकारी/एसडीएम जोशीमठ कुमकुम जोशी ने बताया कि सभी जरूरी दस्तावेजों को एकत्रित करने के पश्चात 153 लापता लोगों के प्रारंभिक आदेश जारी किए गए थे, जिसमें से 92 लोगों के मृत्यु प्रमाणपत्र जारी कर दिए गए हैं। पीड़ित परिवारों को प्रति परिवार चार लाख रुपये की दर से 3 करोड़ 68 लाख रुपये की सहायता धनराशि भी वितरित कर दी गई है। चमोली जिले के 43 लापता/मृत व्यक्तियों के परिजनों को विगत अप्रैल माह में ही सहायता राशि का वितरण किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed