{"_id":"60ce15618ebc3ec85e0d6c82","slug":"84-roads-blocked-in-chamoli-district-due-to-rain-gopeshwar-news-drn3820630196","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से चमोली जिले में 84 सड़कें बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से चमोली जिले में 84 सड़कें बाधित
विज्ञापन
बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे शुरू हुई बारिश शनिवार को पूरे दिन जारी रही। जगह-जगह मलबा आने से जिले में 84 मार्ग बंद हो गए हैं। वहीं, 80 सड़कों पर यातायात बहाल कर दिया गया है। बदरीनाथ हाईवे भी कई जगह बंद हो गया है। मौसम के मिजाज को देखते हुए प्रशासन अलर्ट है।
45 घंटों से लगातार हो रही बारिश के चलते जिले में सभी नदियां और गाड, गदेरे उफान पर हैं। नदियां खतरे के निशान के करीब बह रही हैं। जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। क्षेत्रपाल, कौड़िया, छिनका, गुलाबकोटी, कंचनगंगा, पागलनाला, रडांगबैंड, गोविंदघाट और जोशीमठ के पास बदरीनाथ हाईवे बाधित है। क्षेत्रपाल, कौड़िया, छिनका और गुलाबकोटी में दुपहर बाद हाईवे को खोल दिया गया था। जबकि अन्य जगह पर एनएच व बीआरओ की जेसीबी मशीनें मलबा हटाने में जुटी हैं।
उधर, विकाखंड घाट मुख्यालय आने वाले लगभग सभी संपर्क मार्ग बंद हैं। घाट-कुरु मोटर मार्ग पर ही आवाजाही हो रही है। विकासखंड पोखरी में पोखरी-हापला-गोपेश्वर मार्ग सलना और रैसू में बंद है। पैणी कुजासू, उडामांडा-रौता, हापला-गुडम, नैल नौली-हापला-कलसीर, जौरासी-तोणजी सहित अन्य संपर्क मार्ग बंद हैं। वहीं कर्णप्रयाग और नंदप्रयाग के बीच 66 केवी बिजली की लाइन में फाल्ट आने से दशोली, जोशीमठ और घाट ब्लॉक में सुबह साढ़े पांच से दोपहर एक बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रही।
विज्ञापन
------------
क्षेत्रपाल में दबे तीन वाहन
गोपेश्वर। शुक्रवार शाम को बदरीनाथ हाईवे पर क्षेत्रपाल में तीन वाहन दलदल में फंस गए। ड्राइवर और अन्य लोग वाहन छोड़कर आगे निकल गए। कुछ देर बाद ही भारी मलबे में तीनों वाहन दब गए। शनिवार सुबह जेसीबी मशीन की मदद से मलबा हटाने के बाद वाहनों को निकाला गया।
-------------
चमोली जिले में बारिश की स्थिति
गोपेश्वर। आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार शनिवार दोपहर तक तहसील चमोली 142.4 मिमि, जोशीमठ में 97.20, कर्णप्रयाग में 136.80, पोखरी में 82, गैरसैंण में 125, थराली में 70.01 और घाट में 95.00 मिमि बारिश रिकार्ड की गई। सभी नदियां खतरे के निशान के करीब बह रही हैं।
--------------
घाट में शुक्रवार शाम से बिजली गायब
विकासखंड घाट में शुक्रवार शाम छह बजे से बिजली गायब है। बिजली विभाग कार्यालय के अनुसार नंदप्रयाग के पास हाईटेंशन लाइन पर भारी भरकम पेड़ गिरने से तीन तार टूट गए हैं। तारों को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
-------------
पानी का भी संकट
बारिश के चलते लाइन टूटने से कई जगह पानी की आपूर्ति भी बाधित हुई है। गोपेश्वर के पीजी कॉलेज क्षेत्र, ग्राम सगर और गंगोल गांव में भी पानी की आपूर्ति बंद है। जोशीमठ के रैणी गांव में भी पानी नहीं आ रहा है। गोपेश्वर व अन्य कई स्थानों पर नलों में गंदा पानी आ रहा है। लोग प्राकृतिक स्रोत से पानी ढो कर ला रहे हैं।