फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   राज्य स्तरीय योग ओलंपियाड के लिए हुआ आठ छात्र-छात्राओं का चयन

राज्य स्तरीय योग ओलंपियाड के लिए हुआ आठ छात्र-छात्राओं का चयन

Wed, 13 Mar 2019 09:34 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2019 09:34 PM IST
विज्ञापन
राज्य स्तरीय योग ओलंपियाड के लिए हुआ आठ छात्र-छात्राओं का चयन

विज्ञापन
गोपेश्वर। समग्र शिक्षा अभियान के तहत छात्र-छात्राओं में योग के प्रति रुचि उत्पन्न करने के उद्देश्य से ब्लॉक संसाधन केंद्र दशोली की ओर से खंड स्तरीय योग ओलंपियाड कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान आठ छात्र-छात्राओं को राज्य स्तरीय योग ओलंपियाड के लिए चयनित किया गया।
राइंका गोपेश्वर में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। मुख्य योग प्रशिक्षक रघुवीर बर्त्वाल, प्रकाश गड़िया और संगीता नेगी ने छात्रों को विभिन्न योगासन के बारे में बताया। छात्र अजय कुमार, लक्ष्य मैठाणी, भावना, मानस सती, साक्षी, अभिषेक, आरुषि और कनिष्का को योगासनों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर जिला योग ओलंपियाड के लिए चयनित किया गया। ब्लॉक समन्वयक सतीश जोशी ने कहा कि योग को दैनिक जीवन में उतारने से तन-मन स्वस्थ रहता है। इस मौके पर प्रधानाचार्य डीएस कंडेरी, एपी तिवारी, बीएस पंवार, शिक्षक बैशाख सिंह रावत, विजया आर्य, शेर सिंह, विनोद लोहानी और दीवान सिंह नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


छात्र-छात्राओं को दी आसन, मुद्रा व प्राणायाम की जानकारी
पीपलकोटी। संकुल संसाधन केंद्र गडोरा में संकुल स्तरीय योग ओलंपियाड का आयोजन किया। इसमें उच्च प्राथमिक विद्यालय बेमरु, स्यूंण, किरुली, कम्यार और रैतोली के 30 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। छात्र-छात्राओं ने आसन, मुद्रा, प्राणायाम के बारे में जानकारी ली। एडीएम एमएस बर्निया और एसडीएम बुसरा अंसारी ने भी विद्यालय में पहुंचकर बच्चों के योगासनों की प्रशंसा की। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष रमेश बंडवाल, अयोध्या हटवाल, शंभू प्रसाद सती, सुनील कोठियाल, संकुल समन्वयक भरत सिंह, दिनेश चंद्र और रघुलाल भारती आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed