फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   80 ration cards of central food security scheme canceled

केंद्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के 80 राशन कार्ड निरस्त

Sun, 05 Sep 2021 10:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
80 ration cards of central food security scheme canceled
राशन कार्डों के सत्यापन के दौरान नगर पालिका क्षेत्र गौचर में गड़बड़ी पाए जाने पर खाद्यान्न विभाग ने केंद्रीय खाद्य सुरक्षा के 80 राशन कार्ड निरस्त कर दिए हैं। पूर्ति विभाग के अधिकारियों के मुताबिक निरस्त किए गए कार्डों में अधिकांश राशन कार्ड ठेकेदारों, पेंशनरों और आर्थिक दृष्टि से संपन्न लोगों के हैं।
विज्ञापन

इन दिनों खाद्यान्न विभाग और नगर पालिका की ओर से सरकारी राशन की दुकानों से राशन लेने वाले कार्ड धारकों का सत्यापन किया जा रहा है। इसके तहत कार्ड धारकों से आय प्रमाणपत्र मंगाए जा रहे हैं। सहायक खाद्यान्न निरीक्षक बीपी ध्यानी ने बताया कि गरीबी रेखा के तहत केंद्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के कार्डों को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं, जिस पर नगर पालिका और पूर्ति विभाग ने संयुक्त अभियान चलाकर राशन कार्डों की जांच की। गौचर में राशन कार्डों के सत्यापन के दौरान बड़े-बड़े ठेकेदार, पैंशनर, सरकारी नौकरी वाले और वाहन के मालिकों के अलावा आर्थिक रूप से संपन्न लोग भी खाद्य सुरक्षा योजना का अनुचित तरीके से लाभ ले रहे थे। गौचर पालिका की संस्तुति पर ऐसे 80 खाद्य सुरक्षा के राशन कार्ड निरस्त कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि कर्णप्रयाग में भी कई ऐसे राशन कार्डों धारकों की संभावना जताई जा रही है। जल्द ही नगर पालिका के साथ अभियान चलाकर ऐसे राशन कार्डों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed