फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   79 villagers got health checkup done

Chamoli News: 79 ग्रामीणों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Sat, 08 Feb 2025 04:55 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sat, 08 Feb 2025 04:55 PM IST
विज्ञापन
79 villagers got health checkup done
नारायणबगड़। ग्राम पंचायत असेड़ में आयोजित आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर में 79 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें औषधियां वितरित की गईं। शनिवार को आयुष्मान आरोग्य मंदिर चलियापानी की ओर से ग्राम पंचायत असेड़ में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आरोग्य मंदिर चलियापानी के प्रभारी फार्मेसी अधिकारी सूरज सती ने ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की और उन्हें दवाइयां दीं। उन्होंने ग्रामीणों को बदलते मौसम में होने वाली बीमारियों की जानकारी दी और आयुर्वेदिक दवाओं से उपचार कराने की सलाह दी। शिविर में जयानंद सती, दलवीर लाल, कमलेश सती, आशा तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


कनोठ-मल्ली गैरोली मार्ग के निर्माण की मांग
कर्णप्रयाग। वर्ष 2015 में स्वीकृत कनोठ-मल्ली गैरोली मार्ग का निर्माण कार्य आज तक शुरू नहीं हो पाया है। ग्रामीणों ने कहा कि तीन किमी सड़क न बनने से लगभग 55 परिवारों को पैदल चलना पड़ रहा है। उन्होंने जल्द मार्ग के निर्माण की मांग की। ग्रामीण विजय गैरोला, रविंद्र नेगी, मोहन सिंह, अवतार सिंह, सुजान सिंह, सुरेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह आदि ने बताया कि कनोठ और गैरोली गांवों को सड़क सुविधाओं से जोड़ने के लिए वर्ष 2015 में तत्कालीन राज्य सरकार ने तीन किमी सड़क निर्माण की सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान की थी। ग्रामीणों की मांग पर वर्ष 2020 में भराड़ीसैंण विधानसभा सत्र में तत्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कर्णप्रयाग-नोटी मार्ग से कनोठ-गैरोली के लिए तीन किमी मार्ग के निर्माण की घोषणा की थी लेकिन यह घोषणा परवान नहीं चढ़ पाई है। ऐसे में इन गांवों में रह रहे लगभग 55 परिवारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द उनके गांवों को सड़क सुविधाओं से नहीं जोड़ा गया तो वृहद आंदोलन किया जाएगा। कर्णप्रयाग के विधायक अनिल नौटियाल ने बताया कि कनोठ-मल्ली गैरोली तीन किमी सड़क निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। जल्द वित्तीय स्वीकृति मिल जाएगी। संवाद
विज्ञापन



शिल्प कला को बढ़ावा देने के लिए हुई कार्यशाला
गौचर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान चमोली (डायट) में जिले के कला विषय के सहायक अध्यापकों की चार दिवसीय चित्रांकन एवं शिल्प कला संवर्धन कार्यशाला संपन्न हो गई। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में स्थानीय शिल्प कला को बढ़ावा देने के लिए कार्यशाला हुई। कार्यक्रम समन्वयक सुबोध कुमार डिमरी ने बताया कि कौशलम कार्यक्रम में युवाओं को रोजगारपरक बनाने पर विचार विमर्श किया गया। कार्यशाला में जिले के 9 विकासखंडों के 34 अध्यापकों ने प्रतिभाग किया। एससीईआरटी के प्रवक्ता संजीव चेतन ने बताया कि उत्तराखंड में शिल्प की कोई कमी नहीं है यहां पर कम से कम लागत में अधिक से अधिक उत्पाद बनाए जा सकते हैं। रिंगाल की ओर से विभिन्न वस्तुओं का निर्माण किया जा सकता है और बुरांश से स्क्वैश बनाया जा सकता है। इस मौके पर संदर्भदाता डॉक्टर हिमांशु पंत, प्राचार्य आकाश सारस्वत, रविंद्र सिंह बर्त्वाल, मृणाल जोशी और सुमन भट्ट मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



शिक्षकों को दिया कंप्यूटर का प्रशिक्षण
गौचर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) चमोली में प्राथमिक शिक्षकों के पांच दिवसीय कंप्यूटर प्रशिक्षण का समापन हो गया। डायट के प्राचार्य आकाश सारस्वत ने कहा कि शिक्षा में आईसीटी का उपयोग कर शिक्षण अधिगम प्रक्रिया को आसान और रोचक बनाया जा सकता है। कंप्यूटर का ज्ञान छात्रों को डिजिटल संसाधनों तक पहुंचाने में सहायता करता है ताकि वे आधुनिक तकनीकों का प्रयोग आसानी से कर सकें। इस प्रशिक्षण में नौ विकासखंडों से 22 अध्यापकों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर कार्यक्रम समन्वयक रवींद्र सिंह बर्त्वाल, सुमन भट्ट और दीपक बधानी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed