{"_id":"18269bf7b62f5aa7db0ad145c2b89c93","slug":"66-million-of-lending-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा विभाग पर 66 लाख रुपये की उधारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा विभाग पर 66 लाख रुपये की उधारी
कर्णप्रयाग
Updated Sat, 02 Jan 2016 09:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार साल से शिक्षा विभाग अपनी 66 लाख रुपये की उधारी नहीं चुका पा रहा है। संबंधित लोग महकमे के चक्कर काट कर थक चुके हैं लेकिन विभाग हर बार बजट न मिलने की बात कहकर पल्ला झाड़ रहा है।
सर्वशिक्षा योजना के तहत महकमे ने वर्ष 2011-12 में जिले के 61 प्राथमिक और चार जूनियर स्कूलों में चारदिवारी कराई। 1 करोड़ 32 लाख 35 हजार रुपये की स्वीकृत धनराशि में से महकमे ने वर्ष 2012-13 में सभी स्कूलों के लिए 50 फीसदी धनराशि जारी कर दी। इस वर्ष सभी स्कूलों ने काम भी पूरा कर लिया लेकिन तब से अब तक शेष 66 लाख 18 हजार रुपये का भुगतान अभी तक नहीं हो पाया। कन्या जूनियर हाईस्कूल लंगासू में भी महकमे ने 1 लाख 33 हजार रुपये का काम कराया। यहां तत्कालीन अभिभावक संघ की अध्यक्षता सावित्री देवी ने काम किया। लेकिन काम पूरा और भुगतान अधूरा होने के चलते सावित्री देवी दुकानदारों की उधारी अभी तक नहीं चुका पाई हैं। सावित्री देवी का कहना है कि लगातार भुगतान की मांग की जा रही है लेकिन महकमा बजट न होने की बात कह टाल रहा है। वहीं, स्कूल की प्रधानाध्यापिका कमला रावत का कहना है कि कई बार मामले में विभाग को अवगत करा दिया गया है।