{"_id":"68d129c064e5955b6804af89","slug":"616-people-underwent-health-check-up-at-the-camp-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-114903-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: शिविर में 616 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: शिविर में 616 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच
Mon, 22 Sep 2025 04:19 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Mon, 22 Sep 2025 04:19 PM IST
विज्ञापन
फोटो
पोखरी। सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत सीएचसी पोखरी में शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 616 लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराने के साथ ही अन्य योजनाओं का लाभ उठाया। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और समाज कल्याण विभाग ने संयुक्त रूप से शिविर का आयोजन किया। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने लोगों के स्वास्थ्य की जांच की और दवा बांटी। शिविर में 26 ने ईएनटी जांच और 63 ने लैब जांच कराई। योजनाओं का लाभ लेने के लिए समाज कल्याण विभाग में 107 लोगों को पंजीकृत कराया। इसके अलावा 11 दिव्यांग प्रमाणपत्र जारी किए गए। शिविर में उद्यान, पशुपालन, कृषि, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रम विभाग, बाल विकास व समाज कल्याण विभाग सहित अन्य विभागों ने स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान एसीएमओ डॉ. वैष्णव कृष्णा, नेत्र रोग विशेष डॉ. निर्मला प्रसाद, हड्डी रोग विशेष अंकित भट्ट, फिजीशियन डॉ. सत्येंद्र कंडारी, ईएनटी सर्जन डॉ. इंद्रा आर्य, सर्जन डॉ. कुश ऐरन और जिला समाज कल्याण अधिकारी धनंजय लिंगवाल आदि मौजूद रहे। संवाद