फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   5 Crore roads will be damaged in Chamoli district

5 करोड़ में दुरुस्त होंगी चमोली जिले की बदहाल सड़कें

Wed, 07 Oct 2020 09:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
5 Crore roads will be damaged in Chamoli district
चमोली में लोनिवि की ओर से सुधारी जाएगी बदहाल गोपेश्वर-घिंघराण मोटर मार्ग की स्थिति। - फोटो : GOPESHWAR
जिले के दूरस्थ गांवों को यातायात से जोड़ने वाली सड़कों की जल्द सूरत बदल जाएगी। लोक निर्माण विभाग ने जिले के प्रमुख मार्गों के सुधारीकरण और डामरीकरण की योजना बनाई है। इसके लिए शासन से विभाग को पांच करोड़ की धनराशि भी मुहैया करा दी गई है। सड़कों के सुधारीकरण का कार्य भी जल्द शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

चमोली जिले के दशोली, पोखरी, घाट, कर्णप्रयाग क्षेत्रों के गांवों को जोड़ने वाली सड़कें बदहाल स्थिति में हैं। बारिश और भूस्खलन से सड़कों पर भूस्खलन और पुश्ते टूटे हुए हैं। वर्षों पुराने इन मार्गों का रख-रखाव ही नहीं किया गया है। अब लोनिवि ने अधिक आबादी क्षेत्र को जोड़ने वाली गोपेश्वर-घिंघराण (7 किमी), गोपेश्वर-पोखरी (10 किमी), नंदप्रयाग-घाट (10 किमी), घाट-रामणी (5.50 किमी) और पोखरी-कर्णप्रयाग (5 किमी) सड़क के नवीनीकरण की योजना बनाई है। इन सड़कों पर डामर बिछाने के साथ ही सुधारीकरण कार्य भी किया जाएगा। लोनिवि के अधीक्षण अभियंता मुकेश परमार ने बताया कि जिले के प्रमुख संपर्क मार्गों के सुधारीकरण के लिए शासन से पांच करोड़ की धनराशि मिल गई है। जल्द ही सड़कों पर कार्य शुरू किया जाएगा। दूसरे चरण में जोशीमठ, देवाल, थराली, गैरसैंण क्षेत्र की बदहाल सड़कों पर सुधारीकरण कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नंदप्रयाग-घाट मार्ग (19 किमी) का सुधारीकरण भी शीघ्र शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed