फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   40 member team of BKTC reached Badrinath

बीकेटीसी का अग्रिम दल बदरीनाथ पहुंचा

Tue, 12 Apr 2022 09:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 09:36 PM IST
विज्ञापन
40 member team of BKTC reached Badrinath
बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति का 40 सदस्यीय अग्रिम दल मंगलवार को बदरीनाथ धाम पहुंच गया है। समिति के नृसिंह मंदिर परिसर जोशीमठ स्थित कार्यालय में सुबह पूजा पाठ के बाद दल को रवाना किया गया। दल के साथ मेहता, भंडारी थोक के तीन सदस्य भी रवाना हुए। दल बदरीनाथ के कपाट खुलने से पहले वहां व्यवस्थाओं को दुरुस्त करेगा।
विज्ञापन

मंगलवार को मंदिर समिति के 15 सदस्य और 25 मजदूरों के दल को जोशीमठ से सुबह साढ़े दस बजे बदरीनाथ धाम के लिए रवाना किया गया। दल मंदिर परिसर में बिजली, पेयजल, रंग रोगन, साफ-सफाई, मरम्मत, विश्राम गृहों को सुचारु करने, दर्शन पथ को दुरुस्त करने सहित अन्य कामों को पूरा करेगा। बीकेटीसी के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि बदरीनाथ धाम के कपाट आठ मई प्रात: 6:15 पर खोल दिए जाएंगे। बीकेटीसी अध्यक्ष अजयेंद्र अजय और मुख्य कार्याधिकारी बीडीसी सिंह ने यात्रा व्यवस्थाओं के निर्देश दिए। इसी के तहत मंगलवार को बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार के साथ अधिशासी अभियंता अनिल ध्यानी के नेतृत्व में अग्रिम दल बदरीनाथ पहुंच गया है। वहां पहुंचकर किशोर पंवार ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और यात्रा खुलने तक सभी तैयारियां पूरी करने को कहा। गढ़वाल स्काउट जोशीमठ की ओर से मंदिर समिति को सामान आदि पहुंचाने के लिए वाहन उपलब्ध कराया गया है। दल में प्रशासनिक अधिकारी डीएस भुजवाण, प्रबंधक राजेंद्र सेमवाल, अवर अभियंता गिरीश रावत व आशुतोष शुक्ला, दफेदार कृपाल सनवाल, संजय भंडारी, महेंद्र भंडारी, भरत बैंजवाड़ी, विकास सनवाल आदि शामिल है। दल को जोशीमठ कार्यालय के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी गिरीश चौहान और प्रभारी मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान ने रवाना किया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप भट्ट, लेखाकार भूपेंद्र रावत, नृसिंह मंदिर प्रभारी संदीप कपरवाण, संजय भट्ट और भूपेंद्र राणा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed