फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   40 families wandering for water even in severe cold

Chamoli News: कड़ाके की ठंड में भी पानी के लिए भटक रहे 40 परिवार

Tue, 27 Feb 2024 04:50 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Tue, 27 Feb 2024 04:50 PM IST
विज्ञापन
40 families wandering for water even in severe cold
डीएम से मिले उल्फाडा उत्तरों गांव के ग्रामीण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। बदरीनाथ हाईवे के समीप स्थित उल्फाडा उत्तरों गांव में छह साल से पेयजल संकट बना है। वर्ष 2018 में लंगासू-उल्फाडा-उत्तरों-कांडा मैखुरा मार्ग निर्माण के दौरान पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी, जो अभी तक ठीक नहीं की गई है। ऐसे में 40 परिवारों को कड़ाके की ठंड में भी पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। मंगलवार को गांव की महिलाओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र पेयजल लाइन दुरुस्त करने की मांग उठाई।

उत्तरों गांव के ग्राम प्रधान अनिल डिमरी, मुन्नी, शशि, वंदना, प्रीति और आशा आदि ने कहा कि पीएमजीएसवाई के अधिकारियों से कई बार पेयजल योजना के निर्माण की मांग की गई लेकिन अधिकारी बजट न होने की बात कह रहे हैं। कहा कि उल्फाडा उत्तरों के समीप स्थित लंगासू में तो पानी की पर्याप्त सप्लाई हो रही है लेकिन उल्फाडा उत्तरों के ग्रामीण अलकनंदा से अपनी प्यास बुझा रहे हैं। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने इस संंबंध में पीएमजीएसवाई और जल निगम के अधिकारियों से वार्ता कर जल्द पेयजल लाइन के सुधारीकरण का आश्वासन ग्रामीणों को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed