{"_id":"609e9d5c8ebc3e374b1dbe2a","slug":"393-people-vaccinated-in-srinagar-on-first-day-karnpryag-news-drn378767975","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर में पहले दिन 393 लोगों का वैक्सीनेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर में पहले दिन 393 लोगों का वैक्सीनेशन
विज्ञापन
श्रीनगर में शुक्रवार से 18-44 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं का कोविड वैक्सीनेशन शुरू हो गया। पहले दिन 400 पंजीकृत युवाओं में 393 ने वैक्सीन की पहली डोज ली।
शहर में 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के कोविड वैक्सीनेशन के लिए एचएनबी गढ़वाल (केंद्रीय) विवि के बिड़ला परिसर स्थित डीएसडब्लू भवन में केेंद्र बनाए गए हैं। यहां सीनेट हॉल और स्वास्थ्य केंद्र में वैक्सीनेशन हो रहा है। शहर के लिए स्वास्थ्य विभाग ने प्रथम चरण में 2400 डोज दी हैं। यहां तीन दिन में दो बूथों पर 400-400 वैक्सीनेशन का लक्ष्य है, लेकिन स्थिति यह है कि स्लॉट बुकिंग का ऑप्शन खुलने के आधा घंटे बाद ही स्लॉट फुल हो रहे हैं। वैक्सीनेशन के लिए प्रशासन की ओर से पुख्ता व्यवस्था की गई है। बिड़ला परिसर के गेट के अंदर स्लॉट बुकिंग कराने वालों को ही प्रवेश दिया गया।
एसडीएम रविंद्र बिष्ट ने बताया कि प्रत्येक बूथ पर वैक्सीनशन के लिए 2-2 काउंटर बनाए गए हैं। ताकि समय पर लोगों का नंबर आ सके। उप जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. गोविंद पुजारी ने बताया कि निर्धारित समय अपराह्न 3 बजे तक 393 लोगों ने टीका लगाया। लगभग साढ़े तीन बजे तक शेष सात लोगों की प्रतीक्षा करते रहे, लेकिन वह नहीं आए।
देवाल में स्टॉक खत्म होने से नहीं लगा टीका
देवाल। स्टॉक खत्म होने से 45 साल से ऊपर के कई लोगों को वैक्सीन नहीं लग पाई। शुक्रवार को आठ लोगों का ही वैक्सीनेशन हो पाया। वहीं, 18 साल से ऊपर के 98 लोगों पर कोरोना से बचाव के टीके लगाए गए। देवाल के पीएचसी और कन्या हाईस्कूल में भी वैक्सीनेशन किया जा रहा है। 45 साल से ऊपर के लोगों के लिए लगने वाला कोविशील्ड वैक्सीन का स्टॉक खत्म होने से कई लोग बिना टीका लगाए लौट गए। स्वास्थ्य विभाग के कोऑर्डिनेटर ललित जुयाल ने कहा कि वैक्सीन मिलने पर पुन: टीकाकरण शुरू किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
भाजपा युवा मोर्चा ने किया टीकाकरण के लिए प्रेरित
श्रीनगर। भाजपा युवा मोर्चा की ओर से कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए 18 से 44 वर्ष के लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित किया गया। प्रदेश मंत्री डा. सुधीर जोशी के नेतृत्व में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर में बने वैक्सीन सहायता केंद्र में सहयोग भी किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने टीकाकरण कार्य में लगे कर्मियों व टीका लगाने पहुंचे लोगों को पानी और अन्य सामग्री भी दी। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष आशीष उनियाल, मंडल महामंत्री विपिन नौटियाल, बंटी जोशी, विनीत पोस्ती, सुजीत गैरोला, मनीष बडोनी, पंकज नेगी, संदीप बुटोला, अभिषेक रावत आदि मौजूद थे। संवाद