फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   300 workers done 24-hour work

ऑलवेदर रोड पर लगे 300 मजदूरों ने किया 24 घंटे का कार्य बहिष्कार

Fri, 31 Jul 2020 10:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
300 workers done 24-hour work
गोपेश्वर। ऑलवेदर रोड परियोजना कार्य में लगे हिलवेज और शिवालिक कंपनी के करीब 300 मजदूरों ने विभिन्न मांगों को लेकर 24 घंटे का कार्यबहिष्कार किया। मजदूरों ने समय पर वेतन देने, बीमा और मेडिकल का लाभ देने की मांग प्रमुखता से उठाई। अधिकारियों के आश्वासन के बाद मजदूर काम पर लौट गए।
विज्ञापन

विभिन्न मांगों को लेकर बृहस्पतिवार और शुक्रवार को ऑलवेदर रोड के काम में लगे मजदूर हड़ताल पर रहे, जिससे बदरीनाथ हाईवे पर कर्णप्रयाग से चमोली (30 किमी) तक हिल कटिंग, पुश्ता निर्माण और डामरीकरण कार्य ठप पड़ा रहा। शुक्रवार को हिलवेज कंपनी के जीएम आरएस यादव देवलीबगड़ में धरना स्थल पर पहुंचे और मजदूरों की मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि वेतन सहित कई अन्य मांगें उच्च अधिकारी स्तर की हैं। मजदूरों के मांग पत्र को अधिकारियों को भेज दिया गया है। मजदूरों ने कहा कि परियोजना कार्य के दौरान वाहन चालक और ऑपरेटर की दुर्घटना में मौत होने पर इसकी जिम्मेदारी संबंधित कंपनी की होगी। इस मौके पर सुरेंद्र सिंह राणा, नरेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह नेगी, प्रदीप कुमार, रमेश नेगी, उदय राम, अमित कोषवाल, कैलाश, देवेंद्र मुनियाल, संजय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed