फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   29 cattle died in fire in cow shed, cattle herder burnt to death

Chamoli News: गोशाला में आग लगने से 29 मवेशियों की मौत, पशुपालक झुलसा

Wed, 17 Jan 2024 05:14 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 17 Jan 2024 05:14 PM IST
विज्ञापन
29 cattle died in fire in cow shed, cattle herder burnt to death
सरोप की स्थिति गंभीर होने पर हायर सेंटर भेजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नारायणबगड़। ब्लॉक के देवपुरी गांव में एक गोशाला में आग लगने से वहां बंधी 27 बकरियों और दो बैलों की मौत हो गई। जबकि आग बुझाने के दौरान गोशाला मालिक सरोप सिंह रावत झुलस गए। उन्हें पीएचसी नारायणबगड़ ले जाया गया। स्थिति गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर कर्णप्रयाग रेफर कर दिया गया। आग लगने की सूचना तहसील प्रशासन को दे दी गई है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

क्षेत्र के देवराज रावत ने बताया कि बुधवार को पूर्वाह्न 11 बजे देवपुरी गांव के सरोप सिंह रावत की गोशाला में अचानक आग लग गई। आग लगने के दौरान सरोप जंगल में चारापत्ती लेने गए थे। जब वह मौके पर पहुंचे तो आग बुझाने में जुट गए लेकिन तब तक गोशाला में बंधी 27 बकरियाें और दो बैलों की जलकर मौत हो चुकी थी जबकि एक बैल झुलस गया था। आग बुझाने के दौरान सरोप भी झुलस गए। ग्रामीण सरोप को पीएचसी नारायणबगड़ ले गए। फार्मासिस्ट जगजीत सिंह नेगी ने बताया कि हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पशुपालन विभाग के प्रसार अधिकारी विजय सिंह रावत ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। वहीं जिला पंचायत सदस्य भागीरथी रावत ने इसकी सूचना प्रशासन को दी और पीड़ित पशुपालक को मुआवजा देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed