फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   27 employees of Joshimath-Auli ropeway are corona positive

जोशीमठ-औली रोपवे के 27 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव

Sun, 09 Jan 2022 10:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 10:00 PM IST
विज्ञापन
27 employees of Joshimath-Auli ropeway are corona positive
चमोली जिले में कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है। रविवार को जोशीमठ-औली रोपवे के 27 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव आए हैं, जबकि दो कर्मचारी दो दिन पहले पॉजिटिव आए थे। इसके चलते प्रशासन ने रोपवे का संचालन फिलहाल बंद करा दिया है। वहीं, रविवार शाम साढ़े पांच बजे तक जिले में कोरोना के कुल 31 मामले आए हैं। जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 52 हो गई है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल गोपेश्वर से मिली जानकारी के अनुसार सात जनवरी को रोपवे के दो कर्मचारी जांच कराने आए थे, जिनमें कोरोना के लक्षण थे। उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर अस्पताल प्रशासन ने कांटेक्ट ट्रेसिंग के जरिए शनिवार को अन्य कर्मचारियों के भी सैंपल लिए। रविवार को 27 अन्य कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जबकि चार अन्य लोगों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। एसीएमओ डा. उमा रावत ने बताया कि रोपवे कर्मचारियों के पॉजिटिव आने की सूचना प्रशासन को दे दी गई है। एसडीएम जोशीमठ कुमकुम जोशी ने बताया कि कर्मचारियों के स्वस्थ होने तक रोपवे का संचालन बंद रहेगा। सोमवार को वहां सैनिटाइजेशन किया जाएगा। साथ ही अन्य कोविड गाइडलाइन का पालन कराते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

रोपवे संचालन बना चुनौती
जोशीमठ/गोपेश्वर। इन दिनों औली में बड़ी संख्या में बाहर से पर्यटक आ रहे हैं, जिसमें अधिकांश रोपवे से औली पहुंचना पसंद करते हैं। जोशीमठ-औली मार्ग पर बर्फ और पाला गिरा होने से भी मार्ग काफी खतरनाक बना है, जिसके चलते यहां वाहनों का आवागमन सीमित हो गया है। ऐसे में अब जीएमवीएन (गढ़वाल मंडल विकास निगम) को रोपवे संचालन करना चुनौती बन गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

13 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि
श्रीनगर। राजकीय मडिकल कॉलेज के बेस अस्पताल में सैंपल देने वाले 13 लोगों की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं।

रविवार को मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर व छात्र संक्रमित पाए गए हैं। प्राचार्य के निर्देशों के बाद यहां संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं। साथ ही बेस अस्पताल को सैनिटाइज किया जा रहा है। कोविड अस्पताल के पीआरओ अरुण बडोनी ने बताया कि पैथोलॉजी के सीनियर रेजीडेंट चिकित्सक, एनेस्थिसिया विभाग के जूनियर रेजीडेंट व एक इंटर्न डॉक्टर और दो एमबीबीएस छात्र-छात्राएं संक्रमित पाए गए हैं। सभी को होम आइसोलेट किया गया है। वर्तमान में कोविड अस्पताल में सिर्फ एक संक्रमित भर्ती है। वहीं, राजकीय संयुक्त अस्पताल की एक नर्सिंग अफसर और उसके ससुर भी संक्रमित हो गए हैं। नर्सिंग अफसर के पति की रिपोर्ट एक दिन पूर्व पॉजिटिव आई थी। इसके अलावा कई अन्य भी संक्रमित हुए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed