फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   267 youth participated in Sadbhavna Run

सद्भावना दौड़ में 267 युवाओं ने किया प्रतिभाग

Fri, 20 Aug 2021 07:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 07:03 PM IST
विज्ञापन
267 youth participated in Sadbhavna Run
सिमली से कर्णप्रयाग तक आयोजित सदभावना रैली में दौड़ते युवा। - फोटो : KARNPRYAG
पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती पर शुक्रवार को सिमली से कर्णप्रयाग तक आयोजित 6 किमी सद्भावना दौड़ में 234 युवक और 33 युवतियों ने प्रतिभाग किया। युवक वर्ग में नितिन भंडारी पहले, आशीष सिंह दूसरे और विक्रम सिंह तीसरे स्थान पर रहे। जबकि युवतियों की दौड़ में अर्चना प्रथम, मनीषा द्वितीय और दिव्या रावत तृतीय रही।
विज्ञापन

रैली के आयोजक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हरिकृष्ण भट्ट ने कहा कि प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार के रूप में क्रमश: 2100, 1100 और 501 रुपये नकद व प्रशस्तिपत्र दिया गया, जबकि अन्य सभी प्रतिभागियों को मेडल व प्रशस्तिपत्र दिए गए। वहीं, पूजा भंडारी को युवकों की दौड़ में प्रतिभाग करने पर विशेष सम्मान से नवाजा गया। इस मौके पर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र सगोई, नगर अध्यक्ष महेश खंडूड़ी, प्रदेश सचिव मुकेश नेगी, खेल प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष संदीप चमोली, सोशल मीडिया के रामदयाल, ईश्वरी मैखुरी, पुष्कर रावत, वीरेंद्र मिंगवाल, कोच अनिल नेगी, गौतम मिंगवाल, नरेंद्र तोपाल, सुनील, अंशुल भट्ट, आयुष और संदीप मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed