फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   25 meter portion of road collapsed near Mundoli

Chamoli News: मुंदोली के पास सड़क का 25 मीटर हिस्सा ध्वस्त

Tue, 18 Jul 2023 04:10 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Tue, 18 Jul 2023 04:10 PM IST
विज्ञापन
25 meter portion of road collapsed near Mundoli
फोटो
विज्ञापन

देवाल। मूसलाधार बारिश से देवाल-मुंदोली-लोहाजंग-वाण सड़क कई जगह क्षतिग्रस्त हो गई जबकि मुंदोली के पास लगभग 25 मीटर हिस्सा ध्वस्त हो गया। ऐसे में क्षेत्र की अधिकांश सड़कें बंद होने से अधिकांश गांवों का एक दूसरे से संपर्क कट गया है। सड़क ध्वस्त होने से पेयजल योजना भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। वहीं देवाल-सवाड़, घेस-हिमनी, हाटकल्याड़ी- बेराधार सड़क भी मलबा आने से बंद है। देवाल-खेता मानमती सड़क आठ दिन बाद भी नहीं खुल पाई है जबकि सुयालकोट में भी सड़क का कुछ हिस्सा ध्वस्त हो गया है। वहीं पेयजल लाइन टूटने से देवाल बाजार में चार दिन से पेयजल आपूर्ति बंद है। जल संस्थान बाजार में टैंकर से पानी की सप्लाई कर रहा है लेकिन कालोनी में पेयजल आपूर्ति न होने से लोग बरसात का पानी उबालकर पीने के लिए मजबूर हैं। संवाद


घर का आंगन टूटा, गोशाला जमींदोज
नारायणबगड़। बारिश से केवर तल्ला के उकाल्यूं तोक में भवानी लाल के घर का आंगन टूट गया जिसकी चपेट में आकर कमला लाल की गोशाला जमींदोज हो गई और उनकी तीन गाय और एक बछड़ा मलबे में दब गए। सूचना पर राजस्व विभाग, एसडीआरएफ, पशुपालन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और ग्रामीणों की मदद से मलबे से तीन गायों को निकाल लिया गया जबकि बछड़े की मौत हो गई। पटवारी जगदीश ओलिया ने कहा कि पीड़ित परिवार को आपदा के तहत नियमानुसार मुआवजा देने की प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी। दौरान पशुधन सेवक त्रिलोक सिंह, नरेंद्र सिंह और एसडीआरएफ टीम लीडर हर्षवर्धन आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed