फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   25 lakh compensation to the relatives of the deceased in the current accident

Chamoli News: करंट हादसे के मृतकों के परिजनों को मिले 25 लाख रुपये मुआवजा

Fri, 04 Aug 2023 05:46 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 04 Aug 2023 05:46 PM IST
विज्ञापन
25 lakh compensation to the relatives of the deceased in the current accident
फोटो
विज्ञापन


गोपेश्वर। 19 जुलाई को हुए करंट हादसे में मृतक 16 लोगों के परिजनों को 25 लाख रुपये, घायलों को 10 लाख और मृतक परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग को लेकर जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से भेंट की। उन्होंने डीएम को दिए ज्ञापन में कहा कि यदि शीघ्र मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन करेंगे। जिला पंचायत सदस्य विक्रम सिंह बर्त्वाल, प्रधान संगठन के अध्यक्ष नयन सिंह कुंवर, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सूर्य प्रकाश पुरोहित, सुरेंद्र रावत, विपिन फरस्वाण, ऊषा रावत, सुभाष, कुलदीप, अजय ने कहा कि सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख व घायलों को एक-एक लाख रुपये की मुआवजा राशि दी गई है जो नाकाफी है।




शहीद एसआई प्रदीप की पत्नी को सौंपा 3,76400 की राशि का चेक
चमोली करंट हादसे में शहीद हुए उपनिरीक्षक प्रदीप रावत की पत्नी को पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल ने 3,76400 की राशि का चेक सौंपा। यह राशि पुलिस अधिकारियों व जवानों की ओर से एकत्रित की गई थी। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस शहीद के परिजनों की मदद के लिए सदैव तत्पर है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति संवेदना जताई। कहा कि पुलिस विभाग की वेलफेयर स्कीम के तहत पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed