{"_id":"5829eac84f1c1b58368fe13d","slug":"24-days-later-there-was-also-action","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 दिन बाद भी नहीं हुई कार्रवाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 दिन बाद भी नहीं हुई कार्रवाई
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली।
Updated Mon, 14 Nov 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तुंगेश्वर की प्रियंका की संदिग्ध हालत में हुई मौत के 24 दिन बाद भी आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। मृतका के पिता गोविंद राम सोनी ने विधायक डा. जीतराम को ज्ञापन देकर मामले में त्वरित कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
ज्ञापन में गोविंद राम सोनी ने बताया कि 21 अक्तूबर की रात को प्रियंका का शव तुंगेश्वर (प्रियंका का ससुराल) में घर के बाहर छत के सरिये से लटका मिला था। इस पर गोविंद राम सोनी ने प्रियंका के पति जयवीर राम, प्रियंका के सास, ससुर के खिलाफ हत्या की तहरीर राजस्व पुलिस के पास दर्ज कराई।
विज्ञापन
बाद में रेगुलर पुलिस का मामला बताकर राजस्व पुलिस ने मामले को रेगुलर पुलिस के लिए हस्तांतरित करने की बात कही, लेकिन 24 दिनों बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो पाई। इधर थराली के थानाध्यक्ष पंकज पोखरियाल ने बताया कि अब मामला रेगुलर पुलिस को सौंपा गया है।
विज्ञापन
मामले की जांच शुरू कर दी गई है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।