फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   चट्टान से मलबा और बोल्डर आने से सलूड़-डुंगरा सड़क हुई अवरुद्ध

चट्टान से मलबा और बोल्डर आने से सलूड़-डुंगरा सड़क हुई अवरुद्ध

Sat, 02 Mar 2019 09:54 PM IST
Deepa Sharma Deepa Sharma
Updated Sat, 02 Mar 2019 09:54 PM IST
विज्ञापन
चट्टान से मलबा और बोल्डर आने से सलूड़-डुंगरा सड़क हुई अवरुद्ध
road closed - फोटो : amarujala
जोशीमठ। शनिवार को बारिश के दौरान सलूड़-डुंगरा मोटर मार्ग पर चट्टान से मलबा और बोल्डर आने से मार्ग बंद हो गया। गढ़ी मंदिर के समीप भारी मात्रा में मलबा सड़क पर आने से यहां वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है। सड़क बंद होने से ग्रामीणों को करीब तीन किलोमीटर तक पैदल आवाजाही करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र में रुक-रुककर हो रही बारिश से ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाली अन्य सड़कें भी बदहाल बनी हैं। सलूड़-डुंगरा गांव के भगत सिंह कुंवर ने बताया कि पूर्वाह्न ग्यारह बजे अचानक चट्टान से मलबा और बोल्डर छिटक कर सड़क पर आ गए, जिससे मार्ग के दोनों ओर से वाहनों की लाइन लग गई। इधर, जोशीमठ के तहसीलदार चंद्रशेखर वशिष्ठ ने बताया कि सड़क खोलने के लिए लोनिवि के अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। जल्द ही सड़क को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed