फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   21 km of Shriram tableau in Guptkashi

गुप्तकाशी में 21 किमी तक श्रीराम की झांकी निकाली

Sat, 16 Jan 2021 09:41 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 09:41 PM IST
विज्ञापन
21 km of Shriram tableau in Guptkashi
विहिप और भाजपा कार्यकर्ताओं ने राम जन्मभूमि मंदिर निधि समर्पण अभियान के तहत परखाल तिराहे से मुख्य बाजार तक श्रीराम की झांकी निकाली। थराली विधायक मुन्नी देवी शाह ने 50 हजार रुपये का चेक भेंट कर समर्पण अभियान की शुरुआत की। वहीं गुप्तकाशी में 21 किमी तक श्रीराम की झांकी निकाली।
विज्ञापन

नारायणबगड़ में अभियान प्रमुख प्रताप लूथरा ने कहा कि हिंदुत्व की पहचान के लिए सभी रामभक्तों को मंदिर निर्माण में सहयोग करना चाहिए। प्रांतीय उपाध्यक्ष चिंतामणि सेमवाल ने कहा कि अभियान के पहले ही दिन 85 हजार रुपये से अधिक की सहयोग राशि जुटाई गई। इस मौके पर डॉ. हरपाल सिंह, प्रमुख यशपाल सिंह, एमएन चंदोला, देवेंद्र सिंह, दलीप सिंह, रामानंद भट्ट, सरोप सिंह, बीरेंद्र बुटोला, विनोद मलेठा, सरस्वती कनेरी, सुशीला बिष्ट और राजेंद्र सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन

वहीं गुप्तकाशी में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निधि समर्पण अभियान समिति व संघ परिवार ने 21 किमी तक श्रीराम की भव्य झांकी निकाली। नारायणकोटी से शुरू हुई यात्रा नाला, गुप्तकाशी मुख्य बाजार, ल्वारा, लंबगौंड़ी होते हुए यात्रा नागजगई पहुंची। इसके पश्चात यात्रा देवलीग्रामण पहुंची। इस दौरान जय श्री राम के जयकारे लगे। इस दौरान लोनिवि के सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता केके श्रीवास्तावत ने राम मंदिर निर्माण के लिए 1 लाख 11 हजार 11 सौ 11 रुपये की धनराशि दी। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल, पूर्व विधायक आशा नौटियाल, शैलारानी रावत, दिनेश बगवाड़ी, पूर्व प्रमुख ममता नौटियल, विपिन सेमवाल, विनोद देवशाली, प्रहलाद पुष्पवाण, विजय रावत, दलवीर पुजारी, देव प्रकाश सेमवाल, रमेश नौटियाल, कुंवरी बर्तवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक चौधरी ने मंदिर निर्माण को दिए एक लाख
रुद्रप्रयाग। जनपद में श्रीराम मंदिर निधि समर्पण अभियान की शुभारंभ करते हुए विधायक भरत सिंह चौधरी ने अभियान प्रमुख को एक लाख का चेक भेंट किया। इस मौके पर विधायक चौधरी ने कहा कि सदियों के बाद श्रीराम मंदिर निर्माण की कल्पना साकार हो रही है। इस मौके पर सहप्रमुख कालिका प्रसाद सेमवाल, कोषाध्यक्ष सचिदानंद नौटियाल, जिला सह शारीरिक प्रमुख रोशन झा आदि मौजूद थे।
राम भक्तों ने चलाया निधि समर्पण अभियान
नई टिहरी। श्रीराम मंदिर निर्माण को लेकर राम भक्तों ने दूसरे दिन भी निधि संग्रहण अभियान चलाया। उन्होंने घर-घर जाकर राम मंदिर निर्माण के लिए आर्थिक सहयोग लिया।

जाखणीधार में संघ के विभाग प्रचारक राज पुष्प, उदय रावत, मेहरबान सिंह रावत, विजय हटवाल के नेतृत्व में निधि संग्रहण अभियान चलाकर रैली निकाली। उन्होंने ग्रामीणों को राम मंदिर निर्माण के संबंध में जानकारी दी। बौराड़ी में पूर्व प्रमुख खेम सिंह चौहान, विपुल पैन्यूली, आइटीआई कालोनी में जाखणीधार की ब्लॉक प्रमुख सुनीता देवी, रविंद्र सेमवाल, विनीत डोभाल, विकास डोभाल, मॉडल हाउस में अभियान के प्रमुख राजेश डिंयूडी, शीशराम थपलियाल, देवी प्रसाद नौटियाल, सोहन चौहान आदि के नेतृत्व में राम भक्तों की टोली ने घर-घर जाकर श्रीराम मंदिर लिए आर्थिक सहयोग जुटाया। इसके साथ ही लंबगांव, घनसाली, धनोल्टी, नरेंद्रनगर, प्रतापनगर आदि स्थानों पर राम भक्तों ने निधि संग्रहण अभियान चलाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed