फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   हिमालय की ओर चली चतुर्थ केदार रुद्रनाथ की उत्सव डोली

हिमालय की ओर चली चतुर्थ केदार रुद्रनाथ की उत्सव डोली

Fri, 17 May 2019 10:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
हिमालय की ओर चली चतुर्थ केदार रुद्रनाथ की उत्सव डोली

विज्ञापन
गोपेश्वर। चतुर्थ केदार श्री रुद्रनाथ की विग्रह डोली शुक्रवार को हिमालय क्षेत्र के लिए रवाना हो गई है। सैकड़ों भक्तों के साथ रुद्रनाथ भगवान रात्रि प्रवास के लिए पनार बुग्याल पहुंचे। 18 मई को देर शाम डोली रुद्रनाथ मंदिर पहुंचेगी और 19 मई को ब्राह्ममुहूर्त में प्रात: चार बजे विधि विधान से रुद्रनाथ मंदिर के कपाट ग्रीष्मकाल में श्रद्धालुओं के लिए खुल जाएंगे।

शुक्रवार को रुद्रनाथ भगवान की विशेष पूजा संपन्न हुई। भगवान को आचार्य ब्राह्मणों द्वारा बाल भोग लगाया गया। सुबह दस बजे रुद्रनाथ की डोली ने हिमालय क्षेत्र में स्थित अपने मंदिर के लिए प्रस्थान किया। भगवान की डोली को रवाना करने से पहले सैकड़ों भक्तों ने भगवान के दर्शन किए। गोपेश्वर गांव, मंदिर मार्ग, गंगोलगांव, कुजौं-मैकोट, ग्वाड़ और सगर गांव के महिला, पुरुषों ने अपने आराध्य देवता को फूल, अक्षत अर्पित कर विदाई दी। देर शाम उत्सव डोली रात्रि प्रवास के लिए पनार बुग्याल पहुंची। रुद्रनाथ के पुजारी जनार्दन प्रसाद तिवारी, प्रयाग दत्त भट्ट और हरीश भट्ट ने बताया कि डोली 18 को पनार बुग्याल, पित्रधार, पंच गंगा, देव दर्शनी होते हुए देर शाम अपने धाम रुद्रनाथ मंदिर पहुंचेगी। 19 मई को प्रात: चार बजे रुद्रनाथ मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुल जाएंगे। इस मौके पर रुद्रनाथ-गोपीनाथ मंदिर के संरक्षक अनसूया प्रसाद भट्ट, पुजारी आशु तिवारी, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष डा. अनसूया प्रसाद मैखुरी, सतेंद्र असवाल, पूर्ण सिंह बिष्ट, दर्शन सिंह, हयात सिंह, अवतार सिंह, गोपाल भट्ट, नवल भट्ट, डा. अरविंद भट्ट, लखपत सिंह नेगी, कुशलानंद भट्ट, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रेम बल्लभ भट्ट, शांति प्रसाद भट्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed