फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   जोशीमठ में में निकाली गई नृसिंह भगवान की शोभा यात्रा

जोशीमठ में में निकाली गई नृसिंह भगवान की शोभा यात्रा

Fri, 17 May 2019 10:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
जोशीमठ में में निकाली गई नृसिंह भगवान की शोभा यात्रा

विज्ञापन
जोशीमठ। नृसिंह मंदिर में शुक्रवार को नृसिंह जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान नगर में नृसिंह भगवान की भव्य शोभा यात्रा भी निकाली गई। सैकड़ों भक्तों के साथ चारधाम यात्रा पर पहुंचे तीर्थयात्रियों ने भी नृसिंह मंदिर में मत्था टेका और मनौतियां मांगीं।

शुक्रवार को प्रात: चार बजे से ही नृसिंह मंदिर में भगवान नृसिंह की विशेष पूजा और अभिषेक पूजा हुई। पहली बार नगर में नृसिंह भगवान की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। महिला कीर्तन मंडली, आचार्य ब्राह्मण, तीर्थयात्री और स्कूली बच्चों के जय नृसिंह भगवान... के घोष से जोशीमठ नगरी गुंजायमान हो उठी। अपराह्न दो बजे से नृसिंह मंदिर परिसर में भी भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। शाम चार बजे नृसिंह भगवान की महाभिषेक पूजा की गई। बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा पर जा रहे कई तीर्थयात्रियों ने भी नृसिंह मंदिर में पूजा की। दिल्ली के तीर्थयात्री मनु आनंद और मानस शर्मा ने कहा कि उनका शुक्रवार को बदरीनाथ धाम में रुकने का कार्यक्रम था, लेकिन जोशीमठ नृसिंह मंदिर में धार्मिक आयोजन को देखते हुए यहीं रुक गए। वे अब शनिवार को बदरीनाथ धाम की यात्रा पर जाएंगे। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल ने कहा कि नृसिंह जयंती को भव्य रूप दिया गया था। आगामी वर्ष भी नृसिंह जयंती पर कई आयोजन किए जाएंगे। इस मौके पर बीकेटीसी सदस्य ऋषि प्रसाद सती, नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र पंवार, माधव प्रसाद सेमवाल, रमेश सती, उमेश सती, दीपक शाह और लक्ष्मण फरकिया आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed