{"_id":"5c7aae3bbdec224cb044f55e","slug":"201551543867-chamoli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उतराखंड बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा भी हुई शुरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उतराखंड बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा भी हुई शुरु
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षाएं शनिवार से शुरू हो गई हैं। पहले दिन हिंदी का पेपर शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हुआ।
गोपेश्वर में छात्रा सुमन और मोनिका ने बताया कि सारा पेपर पढ़ा हुआ ही आया था और बहुत अच्छा हुआ। मुख्य शिक्षा अधिकारी ललित मोहन चमोला ने बताया कि जिले में हाईस्कूल में 7909 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
रुद्रप्रयाग में जिले के सभी 70 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण संपन्न हुई। इस दौरान पंजीकृत 5020 छात्र-छात्राओं में 4944 ने परीक्षा दी। परीक्षा संपन्न होने के बाद जीजीआईसी व जीआईसी रुद्रप्रयाग, अगस्त्यमुनि सहित जीआईसी रतूड़ा, तिलकनगर, ऊखीमठ, गुप्तकाशी, मयाली, रामाश्रम में परीक्षार्थियों के चेहरे खिले हुए दिखे। छात्र-छात्राओं ने बताया कि प्रश्नपत्र में पूछे गए सभी प्रश्न पाठ्यक्रम से आए थे। इधर, जिला शिक्षाधिकारी माध्यमिक लक्ष्मण सिंह दानू ने बताया कि संवेदनशील व अति संवेदनशील 15 परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं।
हिंदी का प्रश्नपत्र आसान आने से खिले चेहरे
कोटद्वार। उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के दूसरे दिन हाईस्कूल हिंदी का पेपर हुआ। सभी सवालों को आसानी से हल करने के बाद छात्र-छात्राओं के चेहरे खिले रहे। परीक्षा केंद्र के बाहर सहपाठियों ने प्रश्नपत्र पर चर्चा भी की। छात्रा अंकिता भारद्वाज, दीपिका, सोनाली रावत व रजत बिष्ट ने बताया कि पेपर को लेकर नर्वस थे, लेकिन जैसे ही प्रश्नपत्र हाथ में आया और उन्होंने सभी प्रश्नों पर नजर डाली तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने आसानी से एक के बाद एक सभी प्रश्नों को हल किया। राजकीय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य जगमोहन सिंह रावत ने बताया कि परीक्षा में किसी प्रकार की नकल नहीं पाई गई।