फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   20 roads closed due to landslide in Chamoli district

चमोली जिले में भूस्खलन से 20 सड़कें बंद

Sat, 31 Jul 2021 04:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 04:54 PM IST
विज्ञापन
20 roads closed due to landslide in Chamoli district
चमोली जिले में कई दिनों से रूक-रूककर हो रही बारिश से सड़कें और पैदल रास्ते तहस-नहस हो गए हैं। जिले में अभी भी 20 सड़कें जगह-जगह बंद पड़ी हैं, जिससे ग्रामीण जान-जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे हैं। वहीं बदरीनाथ हाईवे क्षेत्रपाल और कौड़िया में खतरनाक बना हुआ है। पोखरी-गोपेश्वर सड़क भूस्खलन से जगह-जगह बंद पड़ी है। इसके अलावा जिला पंचायत के कई पैदल रास्ते भी क्षतिग्रस्त पड़े हुए हैं। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी का कहना है कि सड़कों को खोलने के लिए जेसीबी कार्यरत हैं। रात में हो रही बारिश से जगह-जगह भूस्खलन होने से दोबारा सड़कें बंद हो रही हैं। सड़कों को सुचारु रखने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed