फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   20 lakhs compensation to the relatives of deceased workers of Rishiganga Project

ऋषिगंगा प्रोजेक्ट के मृत कर्मियों के परिजनों को भी दें 20 लाख का मुआवजा

Thu, 25 Feb 2021 10:38 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 25 Feb 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
20 lakhs compensation to the relatives of deceased workers of Rishiganga Project
रैणी और आसपास के ग्रामीणों ने मांग की है कि आपदा में मारे गए ऋषिगंगा पावर प्रोजेक्ट के कर्मचारियों के आश्रितों को भी एनटीपीसी की तर्ज पर 20 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए। ग्रामीणों ने बैठक के बाद इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नगर पालिका सभागार में हुई ग्रामीणों की बैठक में रैणी महिला मंगल दल की अध्यक्ष मलकी देवी ने कहा कि 18 दिनों के बाद भी लापता लोगों को नहीं खोजा जा सका है। खोज का काम तेज किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऋषिगंगा पावर प्रोजेक्ट प्रबंधन ने आपदा में मारे गए कर्मचारियों के आश्रितों के लिए अभी तक मुआवजे का एलान नहीं किया है, जबकि एनटीपीसी ने 20 लाख रुपये का मुआवजा देना शुरू कर दिया है। ग्रामीणों ने एक स्वर से मांग उठाई कि सभी लापता लोगों की जल्द से जल्द तलाश की जाए और एनटीपीसी की तर्ज पर ऋषिगंगा पावर प्रोजेक्ट के मृत कर्मचारियों के आश्रितों को भी मुआवजा और क्षतिपूर्ति का भुगतान किया जाए।
विज्ञापन

इस दौरान ग्रामीण पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी से भी मिले और उन्हें अपनी समस्या बताई। भंडारी ने ग्रामीणों की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि आपदा के बाद से ऋषिगंगा पावर प्रोजेक्ट के अधिकारी यहां से भाग गए हैं। सरकार को उन पर दबाव बनाकर मुआवजा दिलाना चाहिए। ग्रामीणों ने इन मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को भी ज्ञापन भेजा। इस दौरान पूर्व ब्लॉक प्रमुख ठाकुर सिंह राणा, रैणी के ग्राम प्रधान भवान राणा, लक्ष्मण सिंह बुटोला, शंकर सिंह, शोभा राणा, पुष्पा देवी, जैमा देवी, मंजू देवी, दमयंती देवी, मंजू देवी सहित कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed