{"_id":"6751a91e5d26f226790c42b8","slug":"20-intelligent-people-from-chamoli-district-will-visit-india-karnpryag-news-c-48-1-kpg1002-110969-2024-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: चमोली जिले के 20 मेधावी करेंगे भारत दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: चमोली जिले के 20 मेधावी करेंगे भारत दर्शन
Thu, 05 Dec 2024 06:52 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Thu, 05 Dec 2024 06:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौ दिसंबर को देहरादून से होंगे रवाना
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग/थराली। चमोली जिले के 9 ब्लॉकों के 20 मेधावी छात्र-छात्राएं शैक्षिक भ्रमण पर भारत दर्शन के लिए जाएंगे। चमोली शिक्षा विभाग ने जिले के मेधावी छात्र-छात्राओं की सूची तैयार कर ली है। 8 दिसंबर को छात्र-छात्राएं देहरादून निदेशालय पहुंचेंगे और 9 दिसंबर को मौके के लिए रवाना होंगे।
छात्र-छात्राओं में सीखने की क्षमता विकसित करने के लिए भारत भ्रमण योजना संचालित की जा रही है। इसके तहत जिले के छात्र-छात्राओं का दल नौ दिसंबर को देहरादून से हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली सहित कई प्रदेशों के उच्च शिक्षण संस्थानों एवं तकनीकी संस्थानों के भ्रमण के लिए जाएंगे। मुख्य शिक्षा अधिकारी धर्म सिंह रावत ने बताया कि थराली और पोखरी से 3-3 तथा जोशीमठ, दशोली, नंदानगर, नारायणबगड़, कर्णप्रयाग, देवाल और गैरसैंण ब्लाॅकों से 2-2 छात्र-छात्राओं को शैक्षिक भ्रमण पर भेजा जाएगा। वहीं थराली से दीया जोशी, निधि फर्स्वाण और शुभम पुरोहित का चयन भी इस कार्यक्रम के लिए हुआ है। प्रधानाचार्य महिपाल फर्स्वाण ने बताया कि 9 दिसंबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और शिक्षा मंत्री धनसिंह रावत छात्रों को हरी झंडी दिखाकर गंतव्य के लिए रवाना करेंगे। दीया जोशी के पिता रमेश जोशी ने इस योजना का स्वागत किया।