फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   20 doctors deployed in hospitals of Chamoli district

Chamoli News: चमोली जिले के अस्पतालों में 20 डॉक्टरों की हुई तैनाती

Sun, 07 Sep 2025 04:42 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 07 Sep 2025 04:42 PM IST
विज्ञापन
20 doctors deployed in hospitals of Chamoli district
सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी जल्द होगी दूर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। चमोली जिले के सरकारी अस्पतालों में जल्द चिकित्सकों की कमी दूर होगी। स्वास्थ्य मंत्रालय ने जिले के विभिन्न चिकित्सालयों में 20 नए डॉक्टर की तैनाती के आदेश जारी किए हैं।
प्रभारी मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के जिला प्रतिनिधि तारेंद्र प्रसाद थपलियाल ने बताया कि उपजिला चिकित्सालय गैरसैंण में डॉ. सुरभि खेतवाल, डॉ. रिया सैनी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र माईथान में डॉ. रजत कुमार, सीएचसी ज्योतिर्मठ में डॉ. डब्बर सिंह व डाॅ. अक्षत कुमार थापा, उप जिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग में डॉ. अंशुमन आगरी व डॉ. शिवाली कोहली, सीएचसी थराली में डॉ. आशीष नौटियाल, जिला अस्पताल गोपेश्वर में डॉ. वीरेंद्र लाल, सीएमओ के अधीन डाॅ. दीक्षा शाह, डॉ. विक्रांत कुमार, डॉ. मोहिनी मनवाल, डॉ. विनोद कुमार, डॉ. चेतन स्वामी व डॉ. उत्कर्ष सिंह, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नंदानगर डॉ. राहुल कुमार, ग्वालदम में डॉ. अजय कुमार, देवाल में डॉ. रॉबिन कुमार और मेहलचौंरी में डॉ. अनुष्का की तैनाती हुई है। उन्होंने बताया कि सीएमओ के अधीन जिन चिकित्सकों की नियुक्ति हुई है उन्हें प्राथमिकता वाले प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में भेजा जाएगा।
विज्ञापन


लैब टेक्निशियन की कमी नहीं हो पाई दूर
गोपेश्वर। जिला अस्पताल के साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में लैब टेक्निशियन की कमी बनी है। जिले में स्वीकृत 27 में से 18 टेक्नीशियनों के पद रिक्त चल रहे हैं। बदरीनाथ धाम के मुख्य यात्रा पड़ाव पांडुकेश्वर के अलावा कई अन्य सरकारी अस्पताल ऐसे हैं जहां लैब टेक्निशियन न होने से अल्ट्रासाउंड और एक्सरे मशीनों का संचालन नहीं हो पा रहा है। सीएमओ डाॅ. अभिषेक गुप्ता ने कहा कि लैब टेक्निशियन की सेवा नियमावली अभी नहीं बनी है। जल्द इस पर भी नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed