{"_id":"5cdd91b0bdec22072e6f7caa","slug":"191558024624-chamoli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पालिका की पुष्प वाटिका में पैदा हो रहे मच्छर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पालिका की पुष्प वाटिका में पैदा हो रहे मच्छर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। बस स्टेशन कर्णप्रयाग में पीपल के पेड़ के चारों तरफ दो साल पहले नगर पालिका की ओर से बनाई गई पुष्प वाटिका बदहाल हो गई है। पुष्प वाटिका पर लगाए गए फव्वारे और लाइटिंग भी खराब हो गई है। दूषित पानी जमा होने से वाटिका में मच्छर पैदा हो रहे हैं।
नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए दो साल पहले नगर पालिका कर्णप्रयाग ने लगभग चार लाख रुपये की लागत से बस स्टेशन पर पीपल के पेड़ के चारों तरफ दीवार बनाकर सौंदर्यीकरण का कार्य किया था। चारों ओर फूल के पौधे लगाकर लाइटिंग और फव्वारे भी लगाए थे लेकिन देखरेख के अभाव में पुष्प वाटिका बदहाल हो गई। अनिल कुमार, दीपक कुमार, दिनेश चंद्र, सूरज कुमार आदि ने पुष्प वाटिका के सुधारीकरण की मांग की। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी आरएस राणा ने कहा कि जल्द पुष्प वाटिका की सफाई कर उसे दुरुस्त कर दिया जाएगा।