फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   शिविरार्थियों ने निकाली पर्यावरण संरक्षण रैली

शिविरार्थियों ने निकाली पर्यावरण संरक्षण रैली

Thu, 16 May 2019 09:59 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2019 09:59 PM IST
विज्ञापन
शिविरार्थियों ने निकाली पर्यावरण संरक्षण रैली

विज्ञापन
गोपेश्वर। जीआईसी बैरागना के सात दिवसीय एनएसएस शिविर के दौरान शिविरार्थियों ने मंडल घाटी में पर्यावरण संरक्षण रैली निकाली। उन्होंने लोगों से पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए पॉलिथीन का उपयोग न करने का आह्वान किया। विद्यालय में आयोजित पर्यावरण गोष्ठी में प्रधानाचार्य केएस बड़वाल ने कहा कि आज के दौर में प्रदूषण पर नियंत्रण लगाने के लिए पर्यावरण शुद्धता बेहद जरूरी है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से अधिकाधिक लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण करने और जल संचय के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान राखी सेमवाल, एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी दिनेश मैठाणी, प्रेम प्रकाश देवराड़ी, नागेंद्र दरमोड़ा, आत्म प्रकाश डिमरी, मदन सिंह बिष्ट और मनोज तिवारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed