{"_id":"5c892921bdec22145e480cef","slug":"181552492833-chamoli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर एसडीएम ने विभागीय अधिकारियों की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर एसडीएम ने विभागीय अधिकारियों की बैठक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। लोकसभा निर्वाचन की व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद करने के लिए एसडीएम देवानंद शर्मा ने ब्लॉक सभागार में विभागीय अधिकारियों की बैठक ली।
एसडीएम देवानंद शर्मा ने विभागीय अधिकारियों को कर्णप्रयाग विधानसभा के अंतर्गत 171 पोलिंग बूथों में व्यवस्थाएं सुदृढ़ करने, सरकारी परिसंपत्तियों पर लगे बैनर, पोस्टर और होर्डिंग्स को हटवाने और लाइसेंसी शस्त्रों को थाने में जमा करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने लोकसभा चुनाव तक विभागीय अधिकारियों के अवकाश पर रोक लगाते हुए कहा कि आकस्मिक अवकाश के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी ही सक्षम होंगे। उन्होंने बताया कि कर्णप्रयाग तहसील के दुग्ध संघ कार्यालय सिमली से कर्णप्रयाग विधानसभा क्षेत्र की 171 पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जाएगा। लोगों की समस्याओं का निस्तारण कर उन्हें वोट डालने के लिए प्रेरित किया जाएगा। बैठक में खंड विकास अधिकारी आरएस राणा, लोनिवि कर्णप्रयाग के ईई अशोक नैथानी, कानूनगो मानवेंद्र बर्तवाल, डा. हरीश थपलियाल और राजस्व निरीक्षक सुजान सिंह नेगी आदि मौजूद थे।