{"_id":"5cdeeabdbdec22073f3f18db","slug":"171558112957-chamoli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश और विदेश के तीर्थ यात्रियों ने की भगवान आदिबदरीनाथ की पूजा-अर्चना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश और विदेश के तीर्थ यात्रियों ने की भगवान आदिबदरीनाथ की पूजा-अर्चना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आदिबदरी। चारधाम यात्रा शुरू होते ही आदिबदरी नाथ मंदिर में दर्शन के लिए देश और विदेशों के श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। अभी तक आदिबदरी नाथ के दर्शनों के लिए नेपाल, फ्रांस, आंध्र प्रदेश आदि स्थानों के लगभग तीन हजार से अधिक तीर्थयात्री आ चुके हैं।
फ्रांस के पर्यटक जॉन को आदिबदरी इतना भाया कि वह यहीं रुक गए। वह एक सप्ताह से यहां रहे हैं। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की संस्कृति और परंपराओं को देखकर अत्यधिक अभिभूत हुए हैं। बृहस्पतिवार को आदिबदरी नाथ मंदिर में पूजा में प्रतिभाग करने के बाद जर्मनी की गोल्डी, मैरी तथा आंध्र प्रदेश के प्रभु महापात्रा, चैतन्य रैड्डी ने कहा कि उनकी बदरी-केदार की यात्रा बेहद सुखद रही। आदिबदरी नाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष विजयेश नवानी, सचिव गैणा सिंह, भुवन बरमोला, नरेंद्र चाकर आदि ने आदिबदरी में वाहनों की पार्किंग और मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाने की मांग की।