फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   17 youths from Chamoli district selected for Agniveer GD

Chamoli News: चमोली जिले के 17 युवाओं का अग्निवीर जीडी के लिए चयन

Thu, 28 May 2026 04:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 28 May 2026 04:49 PM IST
विज्ञापन
17 youths from Chamoli district selected for Agniveer GD
नंदानगर/पीपलकाेटी। चमोली जनपद के कुल 17 युवाओं का चयन अग्निवीर जीडी भारतीय सेना के लिए हुआ है। इसमें एक युवती भी शामिल है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत कनोल के अजय सिंह, हिमांशु सिंह, कुलदीप सिंह, पवन सिंह, सूरज सिंह और हिमांशु सिंह भी भारतीय सेना के लिए चयनित हुए हैं। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य कंचन सिंह नेगी ने बताया कि सभी युवा लंबे समय से सेना भर्ती की तैयारी में जुटे हुए थे। ग्रामीणों का कहना है कि पहाड़ के युवाओं में देश सेवा का जज्बा हमेशा से रहा है। इधर निजमुला घाटी के छह युवा व एक युवती का चयन अग्निवीर जीडी के लिए हुआ है। इनमें ग्राम पंचायत गौणा की याचना पंवार, प्रकाश बिष्ट, सचिन, रोहित, कुश बिष्ट, अजय पंवार तथा गाड़ी गांव के अभिषेक गड़िया, निजमुला गांव के भूपेंद्र सिंह, सुनील कुमार, दिव्यांशु फरस्वाण और निक्की बिष्ट का चयन भी अग्निवीर जीडी के लिए हुआ है। ग्राम प्रधान गौणा सुनीता देवी ने इसे गांव के लिए गर्व का क्षण बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed