फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   17 families left their homes in Moosaudiar village and took shelter in safe places

Chamoli News: मूसाउडियार गांव में 17 परिवारों ने छोड़े घर, सुरक्षित जगहों पर ली शरण

Sun, 17 Aug 2025 07:12 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 17 Aug 2025 07:12 PM IST
विज्ञापन
17 families left their homes in Moosaudiar village and took shelter in safe places
फोटो
विज्ञापन

भूस्खलन और जमीन धंसने से बढ़ रहा खतरा
जाख तल्ला गांव के ऊपर भूस्खलन के कारण 10 मकान भी खतरे की जद में आए
संवाद न्यूज एजेंसी
नारायणबगड़। बारिश के कारण लगातार हो रहे भूस्खलन और जमीन धंसने से ब्लाॅक के मूसाउडियार गांव के अब 17 परिवार खतरे की जद में आ गए हैं। इन सभी प्रभावित परिवारों ने मकान खाली कर अन्य लोगों के घरों और पंचायत घर में शरण ली है। वहीं तल्ला जाख में 10 मकान खतरे की जद में आ गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द सुरक्षा के उपाय नहीं किए गए तो उनके मकान जमींदोज हो जाएंगे।
मूसाउडियार गांव में लंबे समय से भूस्खलन हो रहा है। यहां करीब 37 से अधिक परिवार रहते हैं। पहले यहां दो परिवार खतरे की जद में आए थे लेकिन अब यहां 17 से अधिक मकानों को भूस्खलन और भू-धंसाव से खतरा हो गया है। ऐसे में सभी 17 परिवारों ने मकान खाली कर अन्य लोगों और पंचायत घर में शरण ली है। हाल ही में कुंदन लाल ने मकान बनवाया था अब यह भी भूस्खलन की जद में आ गया है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर मदद की मांग की। वहीं अब तल्ला जाख गांव भी भूस्खलन की चपेट में आ रहा है। गांव के जसपाल सिंह रावत ने बताया कि गांव के ठीक ऊपर पहाड़ी से हो रहे भूस्खलन के कारण दस परिवारों के मकान खतरे में आ गए हैं। अभी भूस्खलन का मलबा सड़क पर जमा है। अगर बारिश के कारण मलबे का बहाव गांव की ओर हुआ तो यह मकानों में घुस जाएगा। वहीं राजस्व उपनिरीक्षक जगदीश ओलिया ने बताया कि मूसाउडियार गांव में भूस्खलन के कारण हुए नुकसान का पूर्व में आंकलन किया गया है। प्रभावित 17 परिवारों को तिरपाल भी वितरित किए गए हैं। अब दोबारा हुई क्षति का जायजा लिया जाएगा।
विज्ञापन



बारिश से पोखरी में दुकान का एक हिस्सा ध्वस्त
पोखरी (चमोली)। लगातार हो रही बारिश से पोखरी बाजार में स्थित एक दुकान के पीछे का हिस्सा ध्वस्त हो गया है जिससे वहां रखा सामान बरबाद हो गया।
पिछले कई दिनों से क्षेत्र में तेज बारिश हो रही है। शनिवार रात को पोखरी बाजार में महिलधर पंत व विष्णु प्रसाद पंत के पुराने भवन का एक हिस्सा ढह गया जिससे इस भवन के एक कमरे में संचालित हो रही दुकान को नुकसान हुआ है। रविवार सुबह दुकान स्वामी ने सारा सामान हटाकर दुकान खाली कर दी। वहीं दो दिन पहले ब्लॉक मुख्यालय परिसर की दीवार ढहने से जीजीआईसी का पैदल मार्ग बंद हो गया है। अब स्कूल सोमवार से स्कूल आने वाली छात्राओं और शिक्षिकाओं को दिक्कतें उठानी पड़ेंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed