फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   17 doctors sought for Badrinath and Hemkund Yatra halts

बदरीनाथ और हेमकुंड यात्रा पड़ावों के लिए मांगे 17 डॉक्टर

Sat, 26 Mar 2022 07:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 07:09 PM IST
विज्ञापन
17 doctors sought for Badrinath and Hemkund Yatra halts
चमोली जिला स्वास्थ विभाग ने चारधाम यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निदेशालय से 17 विशेषज्ञ चिकित्सकों की मांग की है। यात्रा शुरू होने से पूर्व यात्रा पड़ावों के साथ ही बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब के मुख्य पड़ाव गोविंदघाट व घांघरिया में चिकित्सकों और कर्मचारियों की तैनाती की जाती है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने जिला अस्पताल गोपेश्वर के लिए कॉर्डियोलॉजिस्ट और ईसीजी टेक्नीशियन की तैनाती की मांग की है। मुख्य चिकित्साधिकारी एसपी कुड़ियाल ने बताया कि चारधाम यात्रा मार्ग के चिकित्सालयों में तीर्थयात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने पर जोर दिया जा रहा है। गौचर से लेकर जोशीमठ तक इन चिकित्सालयों में मौजूदा समय में 19 चिकित्सक तैनात हैं। 25 फार्मेसिस्ट, 56 स्टाफ नर्स, 16 ऐंबुलेंस के साथ ही जोशीमठ और कर्णप्रयाग में ब्लड स्टोरेज की व्यवस्था की गई है। जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में छह आईसीयू बेड स्थापित किए गए हैं। गोपेश्वर और कर्णप्रयाग में 10 वैंटीलेटर मशीन और 309 ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed