फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   16 villages cut off contact with tehsil due to rock break

चट्टान टूटने से 16 गांवों का तहसील से संपर्क कटा

Mon, 09 Aug 2021 09:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 09:27 PM IST
विज्ञापन
16 villages cut off contact with tehsil due to rock break
आदिबदरी नौटी मोटर मार्ग जगह जगह पर क्षतिग्रस्त मोटर मार्ग। - फोटो : KARNPRYAG
बारिश से थराली-डुंगरी-घाट मार्ग पर प्राणमति गदेरे के पास चट्टान टूटने से डुंगरी, रतगांव, मैन, केरा, रूईसाण, कोलपुड़ी, गेरूड़ सहित 16 गांवों का तहसील मुख्यालय से संपर्क कट गया है। ऐसे में ग्रामीण पैदल ही आवाजाही करने के लिए मजबूर हैं। ग्रामीण हरेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, दिगंबर प्रसाद, नवीन चंद्र, राजेंद्र सिंह ने कहा कि यहां पर पहले भी पांच बार सड़क टूट चुकी है। मार्ग बंद होने से लोग जान जोखिम में डालकर चट्टान के ऊपर से ही आवाजाही कर रहे हैं। उन्होंने जल्द मार्ग दुरुस्त करने की मांग की। वहीं, पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता प्रमोद गंगाड़ी ने कहा कि ठेकेदार को सड़क खोलने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द आवाजाही शुरू की जाएगी। वहीं बारिश से आदिबदरी-नौटी मार्ग कई जगह क्षतिग्रस्त हो गया है। भलसों गांव के आनंद नेगी ने कहा कि रविवार शाम को सुुगड़ बैंड-सिलपाटा मार्ग पर भी मलबा आ गया, जिससे प्यूंरा, पज्याणा, लंगटाईं, सिलपाटा, डोल्टू व छिमटा के लोगों को पैदल आवाजाही करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed