फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   16 crores received from the government, the liability of 18 crores

सरकार से मिले 16 करोड़, देनदारी 18 करोड़ की

Wed, 03 Aug 2022 08:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 08:45 PM IST
विज्ञापन
16 crores received from the government, the liability of 18 crores
चमोली जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में एक साल पहले मनरेगा के तहत खरीदी गई सामग्री का अब भुगतान हुआ है। हालांकि जिला विकास विभाग को 16 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं जबकि ग्राम पंचायतों की बाजार में करीब 18 करोड़ रुपये की देनदारी है। ग्राम्य विकास विभाग ने प्राप्त धनराशि को प्राथमिकता के आधार पर ग्राम पंचायतों को आवंटित करना शुरू कर दिया है। मनरेगा कार्य के लिए ग्राम प्रधानों की ओर से खरीदी गई सामग्री का दुकानदारों को एक साल से भुगतान नहीं किया गया है।
विज्ञापन

चमोली जिले में 610 ग्राम पंचायतें हैं। मनरेगा कार्य के तहत श्रमिकों को केंद्र सरकार की ओर से पूरा मेहनताना दिया गया लेकिन क्रय की गई सामग्री का भुगतान नहीं हो पाया था। इसके लिए ग्राम प्रधानों ने ब्लॉक से लेकर जिला मुख्यालय तक धरना-प्रदर्शन भी किया। ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष मोहन सिंह नेगी का कहना है कि मांग के सापेक्ष बजट नहीं मिल पाया है जिससे कई ग्राम पंचायतों को बजट की आपूर्ति नहीं हो पाएगी। यदि शीघ्र पूर्ण बजट नहीं मिला तो फिर से आंदोलन करना पड़ेगा। इधर, जिला विकास अधिकारी सुमन राणा ने बताया कि खरीदी गई मनरेगा सामग्री के लिए जिले को 16 करोड़ रुपये मिले हैं। शेष दो करोड़ की धनराशि के लिए भी पत्राचार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed