{"_id":"5cbc91e7bdec22140127982c","slug":"151555861991-chamoli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साफ-सफाई और बर्फ हटाने के लिए नगर पंचायत की 42 सदस्यीय टीम बदरीनाथ पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साफ-सफाई और बर्फ हटाने के लिए नगर पंचायत की 42 सदस्यीय टीम बदरीनाथ पहुंची
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। बदरीनाथ धाम में यात्रा तैयारियां जुटाने और साफ-सफाई के लिए नगर पंचायत बदरीनाथ ने भी कसरत शुरू कर दी है। रविवार को नगर पंचायत की 42 कर्मचारियों की टीम ने बदरीनाथ पहुंचकर साफ-सफाई और बर्फ हटाने का काम शुरू कर दिया है। नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी बीना नेगी ने कहा कि 30 अप्रैल तक बदरीनाथ में साफ-सफाई, बर्फ हटाने और कूड़ा डंपिंग जोन का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
बदरीनाथ में साफ-सफाई और कूड़ा निस्तारण का जिम्मा नगर पंचायत पर है। यात्रा के पहले एक माह में तीर्थयात्रियों की भारी संख्या के कारण धाम में साफ-सफाई रखना नगर पंचायत के लिए किसी चुनौती से कम नहीं होता है। नगर पंचायत की ओर से अभी से धाम में साफ-सफाई का काम शुरू कर दिया गया है। देवदर्शनी के समीप कूड़ा डंपिंग जोन के सुधारीकरण का काम भी शुरू कर दिया गया है। यहां हिमखंड टूटने से डंपिंग जोन को भारी नुकसान हुआ है। नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी बीना नेगी ने बताया कि नगर पंचायत की टीम धाम में डंपिंग जोन की मरम्मत, बर्फ की सफाई, साकेत तिराहा, नगर पंचायत तिराहा व माणा तिराहे से बर्फ हटाएंगी। साथ ही बर्फबारी से क्षतिग्रस्त पड़े यात्री विश्राम गृह और दुकानों को यात्रा से पहले ठीक करवा लिया जाएगा।
बदरीनाथ में पांच नए पर्यावरण मित्रों की होगी तैनाती
नगर पंचायत बदरीनाथ इस बार बदरीनाथ धाम को स्वच्छ और साफ रखने के लिए पांच नए पर्यावरण मित्रों की तैनाती करेगा। अभी तक धाम में 37 पर्यावरण मित्र सफाई का जिम्मा संभाल रहे थे। अब 42 कर्मचारी बदरीनाथ के आस्था पथ से लेकर बस अड्डे तक सफाई का जिम्मा संभालेंगे।
विज्ञापन
30 तक बिजली से जगमगाएगा बदरीनाथ धाम
गोपेश्वर। बदरीनाथ धाम से चार किलोमीटर पहले रड़ांग बैंड तक बिजली व्यवस्था सुचारु हो गई है। धाम में भारी बर्फबारी के कारण बिजली के पोल और तारों को भारी नुकसान हुआ है। पिछले वर्ष तीर्थयात्रा संपन्न होने के बाद ऊर्जा निगम ने हनुमान चट्टी से बदरीनाथ धाम तक की बिजली सप्लाई बंद कर दी थी। अब इस वर्ष की तीर्थयात्रा के लिए बिजली सप्लाई सुचारु की जा रही है। ऊर्जा निगम के ईई कैलाश कुमार का कहना है कि 30 अप्रैल तक बदरीनाथ धाम तक बिजली पहुंचा दी जाएगी। इसके बाद धाम में व्यवसायियों और माणा गांव की बिजली भी शुरू कर दी जाएगी।