फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   150 connecting motorways including Rudraprayag-Gaurikund highway affected

Chamoli News: रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे सहित 150 संपर्क मोटरमार्ग प्रभावित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2024 10:25 PM IST
विज्ञापन
150 connecting motorways including Rudraprayag-Gaurikund highway affected
रुद्रप्रयाग। बरसात से जनपद में ऋषिकेश-बदरीनाथ, रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड और कुंड-ऊखीमठ-चोपता-मंडल-गोपेश्वर सहित 150 संपर्क मोटर मार्ग प्रभावित हुए हैं। इन अधिकांश मार्गों पर लोग जान जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे हैं। वहीं, जखोली ब्लॉक के बड़मा व बसुकेदार उप तहसील के 80 गांवों को जोड़ने वाला विजयनगर-पठालीधार मोटर मार्ग एक महीने से बंद पड़ा है। मंदाकिनी नदी के तेज बहाव से मार्ग का डेढ़ सौ मीटर हिस्सा वॉशआउट हो चुका है।
विज्ञापन

अगस्त्यमुनि, जखोली और ऊखीमठ विकासखंड के 336 ग्राम पंचायतों व तीन निकाय वाले रुद्रप्रयाग जनपद की ढाई लाख आबादी को यातायात सुविधा के लिए तीन हाईवे, दो राज्य मार्ग और 160 से अधिक संपर्क मोटर मार्ग संचालित हो रहे हैं। वहीं, 20 से अधिक मोटर मार्ग अधूरे बने हुए हैं।
विज्ञापन

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर सिरोहबगड़ में भूस्खलन सक्रिय होने से बार-बार यातायात बाधित हो रहा है। सिरोहबगड़ से नरकोटा तक मार्ग पर गड्ढों की भरमार है। दूसरी तरफ केदारनाथ व केदारघाटी को जोड़ने वाला रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे की स्थिति दयनीय बनी है। अतिवृष्टि के 42 दिन बाद भी सोनप्रयाग से गौरीकुंड के बीच वाहनों का संचालन नहीं हो पाया है। तीन दिन पूर्व सोनप्रयाग के समीप भूस्खलन होने से पांच यात्रियों की मलबे में दबने से मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, सोनप्रयाग से गुप्तकाशी के बीच डोलिया मंदिर के समीप भू-धंसाव जोन, खतरे का सबब बना है। गुप्तकाशी से कुंड के बीच भू-धंसाव जोन और कुंड स्थित पुल के पिलर की बुनियाद खोखली होने से सिर्फ छोटे वाहनों का संचालन हो पा रहा है। हाईवे के विकल्प के तौर पर कुंड-चुन्नी बैंड-विद्यापीठ से वाहन संचालित किए जा रहे हैं। वहीं, कुंड-ऊखीमठ-चोपता-मंडल-गोपेश्वर हाईवे मस्तूरा से ताला के बीच भू-धंसाव की चपेट में आने से बदहाल हो चुका है। यहां भू-धंसाव जोन में कीचड़ होने से वाहनों को धक्का मारकर आगे बढ़ाना पड़ रहा है। केदारनाथ के पूर्व विधायक मनोज रावत, जिला पंचायत सदस्य गणेश तिवारी, विनोद राणा, सामाजिक कार्यकर्ता दिवाकर गैरोला, पूर्व ग्राम प्रधान राकेश गोस्वामी आदि का कहना है कि शासन, प्रशासन और कार्यदायी संस्थाओं की सुस्त कार्यशैली से हाईवे बदहाल हैं।
एनएच के अधिशासी अभियंता निर्भय सिंह ने बताया कि रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे के प्रभावित हिस्सों की मरम्मत की जा रही है। मौसम में सुधार होते ही स्थायी सुधार के कार्य शुरू किए जाएंगे।


इन डिवीजन के मार्ग
बरसात से लोनिवि प्रांतीय खंड के 66, ऊखीमठ डिवीजन के 36 और पीएमजीएसवाई जखोली व रुद्रप्रयाग डिवीजन के 48 मोटर मार्ग खस्ताहाल हो चुके हैं, जिसमें सोनप्रयाग-त्रियुगीनारायण, तूना-बौंठा, कणसिल-जाबरी, गुप्तकाशी-जाखधार, खेड़ाखाल-नवासू, डुंगरीपंथ-खेड़ाखाल, कांडई-कमोल्ड़ी-मोलखाखाल, स्यूंणी-टैठी-पाटा सहित अन्य मार्ग शामिल हैं। हालात यह है कि जखोली ब्लॉक के बड़मा और बसुकेदार उप तहसील के 80 गांवों को जोड़ने वाला विजयनगर-पठालीधार मोटर मार्ग एक माह से बंद पड़ा है। मार्ग के बंद होने से ग्रामीणों को मीलों अतिरिक्त सफर तय कर ब्लॉक व तहसील मुख्यालय पहुंचना पड़ रहा है।




कोट,,,,,,,,,,
बरसात से डिवीजन की 66 सड़कों को क्षति पहुंची है। ये मार्ग बरसात से आए दिन बंद हो रहे हैं, जिन्हें मशीनों की मदद से यातायात लायक बनाया जा रहा है। साथ ही मार्गों की स्थायी मरम्मत के लिए जिला व राज्य योजना में प्रस्ताव तैयार किए जा रहे हैं। - इंद्रजीत बोस, अधिशासी अभियंता लोनिवि प्रांतीय खंड रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed