{"_id":"5f3425d08ebc3e62035cf62d","slug":"15-of-the-army-and-21-including-two-bro-personnel-were-infected-gopeshwar-news-drn3529696158","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना के 15 व बीआरओ के दो जवान सहित 21 संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना के 15 व बीआरओ के दो जवान सहित 21 संक्रमित
विज्ञापन
उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचे एक ग्रामीण की अस्पताल पहुंचने के महज तीन घंटे में ही मौत हो गई। रैपिड एंटीजन टेस्टिंग में उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। मृतक का कोविड गाइड लाइन के अनुसार अंतिम संस्कार किया गया। उसके संपर्क में आए लोगों को क्वारंटीन कर उनकी सैंपलिंग कराई जा रही है। बताया जा रहा है कि तीन चार दिन पहले व्यक्ति स्वस्थ था और उसकी कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं थी। कोरोना संक्रमण से जिले में यह पहली मौत है।
जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डा. एसडी सकलानी ने बताया कि मंगलवार शाम को उत्तरों गांव निवासी 67 वर्षीय ग्रामीण को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। उसकी एंटीजन टेस्टिंग कराई गई, जिसमें वह कोरोना पॉजिटिव आया। डॉक्टरों ने आईसीयू वार्ड में भर्ती कर उसका उपचार शुरू किया, लेकिन रात साढ़े आठ बजे एक्यूट रेस्पिरेटरी डिस्ट्रेस सिंड्रोम के कारण उसकी मौत हो गई। मृतक का बुधवार सुबह कोविड गाइड लाइन के अनुसार अंतिम संस्कार किया गया। डा. सकलानी ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमित व्यक्ति की यह पहली मौत है। इससे पूर्व एक कोरोना संक्रमित युवक को हायर सेंटर रेफर किया गया था और देहरादून में उसकी मौत हुई। जबकि एक अन्य केस में देहरादून उपचार कराने गई महिला की मौत हुई थी और वह भी संक्रमित पाई गई थी। उन्होंने कहा कि लोगों को पूरी सतर्कता बरतते हुए कोविड-19 की गाइडलाइन का अनुपालन करने की जरूरत है।
15 सेना, दो बीआरओ के जवान सहित 21 संक्रमित
गोपेश्वर। जनपद जिले में बुधवार को कोरोना संक्रमण के सबसे ज्यादा 21 मामले सामने आए हैं। इनमें से 2 सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) और 15 औली से आर्मी के जवान शामिल हैं, जो पूर्व में कोरोना पॉजिटिव जवानों के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं। इनके अलावा 2 व्यक्ति गोपेश्वर में ऊधमसिंहनगर नगर और रुड़की से पहुंचे थे, जबकि दो व्यक्ति उत्तर प्रदेश से आए थे और गौचर प्रवेश सीमा पर ही एंटीजन टेस्ट में पॉजिटिव मिले। अब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 153 हो गई है। हालांकि इसमे से 98 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने लोगों से बिना वजह घरों के बाहर न निकलने और आवश्यक रूप से मास्क व सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने के लिए कहा।
विज्ञापन
उपचार को दून गया व्यक्ति संक्रमित, परिजन क्वारंटीन
बड़कोट। दो दिन पहले नौगांव ब्लाक के गोना गांव निवासी ग्रामीण (65) उपचार के लिए देहरादून के प्राइवेट अस्पताल में गया था। वहां उसकी सैंपलिंग कराए जाने पर उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कोविड मजिस्ट्रेट पूरण सिंह रावत ने बताया कि देहरादून में कोरोना पॉजिटिव पाए गए ग्रामीण के परिजनों की सैंपलिंग कराकर उन्हें होम क्वारंटीन किया गया है। साथ ही सभी लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। संवाद
भूतपूर्व सैनिक समेत दो मिले कोरोना पॉजिटिव
रुद्रप्रयाग। जिले में बुधवार को कोरोना के दो नए मामले सामने आए। तल्लानागपुर पट्टी के क्वीली गांव में एक पूर्व सैनिक के कोरोना संक्रमित मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने गांव के एक निश्चित क्षेत्र को कंटेंटमेंट जोन बना दिया है। इस दायरे में रहने वाले ग्रामीणों को सैंपल लेने व जांच रिपोर्ट आने तक गांव में ही रहने के आदेश दिए गए हैं।
क्वीली गांव के भूतपूर्व सैनिक कुछ दिन पूर्व रुद्रप्रयाग आर्मी कैंटीन में सामान लेने आए थे और यहां कोरोना संक्रमित के संपर्क में आ गए। भूतपूर्व सैनिक के संक्रमित होने के बाद से ग्रामीणों में भी भय बना हुआ है। जबकि दूसरा संक्रमित दिल्ली से आया हुआ है, जो क्वारंटीन था। एडीएम रामजी शरण शर्मा ने बताया कि भूतपूर्व सैनिक के संपर्क में आए लोगों को ढूंढा जा रहा है। सीएमओ डा. बीपी शुक्ला ने बताया कि बृहस्पतिवार को गांव के लोगों के सैंपल लेकर कोरोना जांच के लिए भेजे जाएंगे। ब्यूरो