{"_id":"60ef16118ebc3e3358725e20","slug":"12-villages-of-garhwal-and-kumaon-cut-off-karnpryag-news-drn3844594184","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़वाल और कुमाऊं के 12 गांवों का संपर्क कटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गढ़वाल और कुमाऊं के 12 गांवों का संपर्क कटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिंडर नदी के ऊपर हरमल गांव के लिए लगाई गई हाइड्रोलिक ट्रॉली बहने से गढ़वाल व कुमाऊं के गांवों का आपस में संपर्क कट गया है। गांवों के लोग घरों में ही कैद हो गए हैं।
वर्ष 2013 6की आपदा में पिंडर नदी के ऊपर बना सूपलीगाड़ झूला पूल बह गया था। तब से लोग यहां पुल बनाने की मांग कर रहे हैं। प्रधान कलावती गड़िया ने कहा कि हरमल गांव की हाइड्रोलिक ट्रॉली के बहने से गढ़वाल के हरमल, उदयपुर, तोरती, कुंवरपाटा, चनियाली, रामपुर, झलिया, चोटिंग व कुमाऊं के किलपारा, कुंवारी और बदियाकोट गांवों का संपर्क कट गया है। उन्होंने लोनिवि से वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग की। वहीं, लोनिवि के ईई सतवीर यादव ने कहा कि हरमल में नई हाइड्रोलिक ट्रॉली लगाई जाएगी। इसमें दस से 12 लाख का खर्चा आ सकता है। संवाद
-------------
ओडर गांव की ट्रॉली पांच दिन से खराब
देवाल। तकनीकी खराबी के कारण ओडर गांव में लगी हाइड्रोलिक ट्रॉली पांच दिन से बंद पड़ी है। बीडीसी मेंबर पान सिंह ने बताया कि ट्रॉली बंद होने से गांव के लोगों को तीन किमी पैदल चलना पड़ रहा है। लोनिवि के ईई सतवीर यादव ने कहा कि ओडर झूला पूल का प्रस्ताव तैयार हो गया है और इसे शीघ्र शासन को भेजा जाएगा। ओडर की हाइड्रोलिक ट्रॉली का सामान पंजाब से मंगाया गया है। दो तीन दिन के अंदर ट्रॉली ठीक कर दी जाएगी। संवाद