फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   पल-पल बदल रहे मौसम ने बढ़ाई बीकेटीसी और प्रशासन की चिंता

पल-पल बदल रहे मौसम ने बढ़ाई बीकेटीसी और प्रशासन की चिंता

Sun, 21 Apr 2019 09:23 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2019 09:23 PM IST
विज्ञापन
पल-पल बदल रहे मौसम ने बढ़ाई बीकेटीसी और प्रशासन की चिंता

विज्ञापन
गोपेश्वर। पल-पल बदल रहे मौसम ने बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति और जिला प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। इन दिनों दोपहर बाद ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम खराब हो रहा है। बदरीनाथ धाम में हर रोज शाम को मौसम का मिजाज बिगड़ रहा है। खराब मौसम के चलते यहां बर्फ हटाने और यात्रा व्यवस्थाओं का काम भी प्रभावित हो रहा है। यदि मौसम का मिजाज इसी प्रकार बना रहा तो चारधाम यात्रा के संचालन में दिक्कतें आ सकती हैं।
जिले में इन दिनों हर रोज दोपहर बाद ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रुक-रुककर बारिश और बर्फबारी हो रही है। बदरीनाथ धाम में मौसम खराब होने से यहां यात्रा व्यवस्थाएं प्रभावित हो रही हैं, हेमकुंड साहिब क्षेत्र में भी हर रोज शाम को मौसम बिगड़ रहा है। यहां भी आस्था पथ से बर्फ हटाने का काम शुरू होगा, लेकिन बिगड़ते मौसम ने सबकी चिंता बढ़ा दी है। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल का कहना है कि बदरीनाथ धाम में परिक्रमा स्थल से बर्फ हटाने का काम अब अंतिम चरण में है। इसके बाद बदरीनाथ मंदिर सिंह द्वार के साथ ही अन्य देवालयों में रंग-रोगन का काम शुरू होगा। बार-बार मौसम खराब होने से व्यवस्थाएं जुटाने में दिक्कतें जरूर आ रही हैं, लेकिन यात्रा शुरू होने से पहले धाम में यात्रा व्यवस्थाएं चाक-चौबंद कर दी गई हैं। इधर, जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया का कहना है कि बदरीनाथ धाम की यात्रा व्यवस्थाएं सुचारु की जा रही हैं। मौसम खराब होने पर बदरीनाथ हाईवे के भूस्खलन क्षेत्रों में जेसीबी मशीनें और मैन पावर की तैनाती की जाएगी। बदरीनाथ में खाद्यान्न और रसोई गैस का पर्याप्त भंडारण किया जाएगा। तीर्थयात्रियों के लिए धाम में रहने और खाने की समुचित व्यवस्था है।
विज्ञापन


आज बदरीनाथ धाम पहुंचेगी अधिकारियों की टीम
चारधाम यात्रा से जुड़े विभागों के अधिकारियों की टीम सोमवार को जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के नेतृत्व में बदरीनाथ धाम पहुंचेगी। टीम सुबह आठ बजे बदरीनाथ हाईवे स्थित चमोली बाजार से बदरीनाथ के लिए रवाना होगी। टीम यात्रा पड़ावों पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण करेगी। जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को आवश्यक रुप से निरीक्षण दल में मौजूद रहने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed