फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   श्रीदेव सुमन विवि की अंतरमहाविद्यालयी सांस्कृतिक प्रतियोगिता का हुआ शानदार आगाज

श्रीदेव सुमन विवि की अंतरमहाविद्यालयी सांस्कृतिक प्रतियोगिता का हुआ शानदार आगाज

Thu, 14 Mar 2019 09:31 PM IST
Deepa Sharma Deepa Sharma
Updated Thu, 14 Mar 2019 09:31 PM IST
विज्ञापन
श्रीदेव सुमन विवि की अंतरमहाविद्यालयी सांस्कृतिक प्रतियोगिता का हुआ शानदार आगाज
Cultural competition - फोटो : amarujala

विज्ञापन
गोपेश्वर। श्रीदेव सुमन विवि के गोपेश्वर कैंपस परिसर में बृहस्पतिवार से विवि की प्रथम अंतर महाविद्यालयी सांस्कृतिक प्रतियोगिता का रंगारंग आगाज हुआ। प्रतियोगिता में विवि से संबद्ध 42 में से 21 महाविद्यालयों की सांस्कृतिक टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। प्रतियोगिता के शुभारंभ पर सांस्कृतिक टीमों ने नगर में गोपीनाथ मंदिर परिसर तक पारंपरिक परिधान में और वाद्य यंत्रों के साथ मनमोहक झांकी निकाली। झांकी में पीजी कॉलेज गोपेश्वर की टीम प्रथम रही।

गोपेश्वर कैंपस परिसर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ विवि के कुलपति प्रो. यूएस रावत ने किया। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं से छात्र-छात्राओं को आगे बढ़ने का मंच मिलता है। गोपेश्वर परिसर में आगे भी अन्य विश्वविद्यालय स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इंजीनियरिंग कॉलेज गोपेश्वर के निदेशक डा. केएस मेर ने कहा कि उत्तराखंड की संस्कृति सबसे समृद्ध और लोकप्रिय है। विवि परिसर के निदेशक डा. एमके उनियाल ने कहा कि गोपेश्वर परिसर को इस आयोजन का मौका मिलना सौभाग्य की बात है। प्रतियोगिताओं की शुरुआत सांस्कृतिक झांकियों के साथ हुई। झांकी में पीजी कॉलेज गोपेश्वर की टीम ने प्रथम, राजकीय महाविद्यालय थत्युड़ की टीम द्वितीय व बड़कोट महाविद्यालय की टीम तृतीय रही। पोस्टर प्रतियोगिता में पीजी कॉलेज गोपेश्वर प्रथम, साईं इंस्टीट्यूट देहरादून द्वितीय और दून पीजी इंस्टीट्यूट देहरादून तृतीय स्थान पर रहा। कार्टून प्रतियोगिता में रायपुर महाविद्यालय देहरादून प्रथम, अगस्त्यमुनि महाविद्यालय द्वितीय और साईं इंस्टीट्यूट देहरादून तृतीय रहा। इस मौके पर कुलसचिव डा. दीपक भट्ट, कार्यक्रम समन्वयक डा. हेमंत बिष्ट, डा. बीसी शाह, डा. एससी बहुगुणा, डा. एसी कुकरेती, डा. एसपी उनियाल, डा. पूजा राठौर, डा. हर्षी, डा. विनय नौटियाल, डा. विपिन चंद्र, डा. मनीष, डा. राकेश भट्ट, इंद्रेश मैखुरी, छात्र संघ अध्यक्ष अमित मिश्रा, सचिव दिव्या, सौरभ भाटिया, विवि प्रतिनिधि विपिन फर्स्वाण, मनोज सिंह, सुधीर और सोनाली आदि मौजूद थे। संचालन डा. दर्शन सिंह नेगी व डा. सरिता पंवार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed