{"_id":"5c8a78bfbdec2213ef2d1852","slug":"11552578751-chamoli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार पर गए कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार पर गए कर्मचारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जोशीमठ। तपोवन-विष्णुगाड जल विद्युुत परियोजना की कार्यदायी संस्था पिटवल के संविदा कर्मचारियों ने समय पर वेतन न मिलने पर कार्यबहिष्कार शुरू कर दिया है। कर्मचारियों का कहना है कि कंपनी प्रबंधन की ओर से बोनस और विंटर अलाउंस के साथ ही समय पर वेतन नहीं दिया जा रहा है। इससे आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
बृहस्पतिवार को सुबह दस बजे परियोजना कर्मियों ने हेलंग में पावर हाउस के समीप कंपनी के विरुद्ध नारेबाजी कर कार्यबहिष्कार शुरू कर दिया। यहां हुई सभा में मजदूर यूनियन के अध्यक्ष कल्पेश्वर भंडारी ने कहा कि कंपनी की ओर से समय पर वेतन भुगतान नहीं किया जा रहा है। डेढ़ सालों से टीए बिल का भुगतान भी नहीं किया गया है। कहा गया कि जब तक कंपनी प्रबंधन की ओर से मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का लिखित आश्वासन नहीं दिया जाता तब तक आंदोलन जारी रहेगा। वहीं, पिटवल कंपनी के जनसंपर्क अधिकारी दिनेश सिंह चौहान से इस संबंध में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। कार्यबहिष्कार करने वालों में देवेंद्र बिष्ट, संदीप, मनोज, विमलेश और अब्बल सिंह आदि मौजूद थे।